8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म : 16 वर्षीय आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला

by

ऊना : ऊना के एक गांव में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है। जिसने बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। गत शनिवार को 8 साल की बच्ची के माता पिता घर से कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान बच्ची घर के भीतर कमरे में अकेले टीवी देख रही थी। जबकि बच्ची के दोनों भाई बाहर खेल रहे थे। इस बीच पड़ोस का 16 वर्षीय लड़का उनके घर आया। जिसने पाकर कमरे के भीतर नाबालिग के साथ जबरन घिनौना कृत्य किया। इस घटना का बच्ची के माता पिता को घर लौटने के बाद पता चला। जिस पर पीड़िता की मां ने आरोपी के विरूद्ध पुलिस में रपट लिखवाई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) और 6 पोस्को एक्ट के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में सुपर सीएम हैं केजरीवाल, खुद करते हैं ट्रासंफर-पोस्टिंग: हरसिमरत कौर

नई दिल्ली ।  तकालीन सत्र में बुधवार को संसद में बोलते हुए अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर चुनावी प्रक्रिया और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुदरत का करिश्मा : दो बच्चों को किडनैप कर भाग रहे थे तीन किडनैपर, सड़क हादसे में तीनों की मौत, जिंदा बच गए दोनों मासूम

उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा एक बड़े आपराधिक मामले का खुलासा कर गया. लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रविवार को हुए इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हुई, वहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों-कर्मचारियों ने DC को दी दीपावली की बधाई

हमीरपुर 11 नवंबर। उपायुक्त कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपायुक्त हेमराज बैरवा को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार देर शाम को इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपायुक्त के कार्यालय में...
article-image
पंजाब

ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 646वें जन्म दिवस को समर्पित सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर: गत दिनों डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा डॉक्टर अंबेडकर भवन में सतगुरु रविदास महाराज जी के 646वें जन्मदिवस को समर्पित सतगुरु ‘रविदास बानी क्रांतिकारी संदेश’ विषय पर एक विशेष सेमिनार आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!