8 आईपीएस अफसर बदले , कुलदीप चहल डीआईजी पटियाला रेंज और निलांबरी जगदाले को डीआईजी एसएएस नगर काउंटर इंटेलिजेंस लगाया

by

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। मान सरकार ने आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। 2008 बैच की आईपीएस निलांबरी जगदाले को डीआईजी लुधियाना रेंज से हटाकर एसएएस नगर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस के डीआईजी का जिम्मा सौंपा गया है।

2009 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चहल को पटियाला रेंज के डीआईजी के साथ टेक्निकल सर्विसेज डीआईजी का भी चार्ज दिया गया है। डॉ. नानक सिंह को पटियाला डीआईजी के चार्ज से हटा कर अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी का जिम्मा दिया गया है।

सतिंदर सिंह को लुधियाना रेंज के डीआईजी का चार्ज सौंपा गया है। वह अभी अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी का कार्यभार संभाल रहे थे। गुरमीत सिंह चौहान को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एसएएस नगर के डीआईजी का कार्यभार सौंपा है। नवीन सैनी को पंजाब के क्राइम का डीआईजी और आईपीएस ध्रुव दहिया को काउंटर इंटलिजेंस का एआईजी का कार्यभार दिया है। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डी सुदरविझी को पंजाब एसएएस नगर इंटरनल सिक्योरिटी के एआईजी का चार्ज सौंपा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 पेटी अवैध शराब बरामद : आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

 गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक कार सवार व्यक्ति से 22 पेटियां अवैध शराब की बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह चौकी इंचार्ज सुंमदडा...
article-image
पंजाब

13 साल की नाबालिग निकली गर्भवती : 13 साल की लड़की के साथ एक व्यक्ति ने करीब 3 महीने तक किया दुष्कर्म

जालंधर : पंजाब के जालंधर में बारादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 13 साल की लड़की के साथ करीब 3 महीने तक दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब लड़की के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंथ और परिवार में हमेशा पंथ ही चुनूंगा…खालसा राज्य का सपना देखना कोई अपराध नहीं, यह गर्व की बात -माताजी द्वारा कल दिए गए बयान के बारे में पता चला तो मेरा दिल बहुत दुखी हुआ

वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने खुद को अपनी मां के बयान से अलग कर लिया है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

633 भारतीयों ने 5 साल में विदेशी धरती पर गंवाई जान : सबसे ज्यादा भारतीयों की कनाडा में मौत, संसद में विदेश मंत्रालय ने पेश की रिपोर्ट

नई दिल्ली : विदेश में जान गंवाने वाले छात्रों का मुद्दा भारतीय संसद में भी उठने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों ने के मुताबिक महज 5 साल में...
Translate »
error: Content is protected !!