8 गांवों से कूड़ा करकट उठाने के नए प्रोजेक्ट का डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोड़ी ने किया शुभांरंभ

by

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के 8 गांवो के लोगों को कूड़ा करकट उठाने से निजात दिलाने के लिए विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी ने नए प्रोजेक्ट का आरंभ किया। उन्होंने बताया कि इस संबंधी संबंधित ब्लाक विकास व पंचायत विभाग व जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों को नए प्रोजेक्ट्स के लिए ग्रांट जारी कर दी गई है व कार्य शुरू कर दिए गए हैं। विभिन्न समागमों को संबोधन करते हुए जयकिशन सिंह रोडी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना ‘सोहना व खुशहाल पंजाब’ की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी चुनाव के समय लोगों से किये वायदों को पूरा करने में लगी है। उन्होंने कहा कि 86 प्रतिशत घरों के बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं और पांच सौ महल्ला क्लिनिक खुलने से आम आदमी का इलाज संभव होगा, उन्होंने बताया कि कुलेवाल को साढ़े तीन लाख रुपये, कुनेल को साढे नो लाख रुपये, खानपुर को साढे छह लाख रुपये, मोरांबाली को आठ लाख रुपये, बिंजो को आठ लाख रुपये, डेरो को साढे तीन लाख रुपये व अलीपुर को साढ़े पांच लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। इस अवसर पर बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर, मनीष मित्तल जलसप्लाई व सेनिटेशन अधिकारी, चरणजीत सिंह चन्नी, बलदीप सिंह सरपंच इब्राहिमपुर, रणजीत सिंह बिंजो, रणवीर सिंह बिलड़ो, विनोद कुमार सरपंच कुनेल, संतोख सिंह रायपुर गुजरा, मनजीत कुमार मोरांबाली, अशोक कुमार खानपुर सरपंच, हरजिंदर धंजल, प्रिंस चौधरी, सतवीर सिंह, मनप्रीत कौर खानपुर, बलविंदर सिंह सहित भारी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ चलेगा केस सीबीआई की विशेष कोर्ट में : 4 साल पुराना , 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप मामला

चंडीगढ़ , 21 मार्च : चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर जसविंदर कौर के खिलाफ लगभग 4 साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में केस चलेगा। आरोपी इंस्पेक्टर जसविंदर कौर पर 5 लाख...
article-image
पंजाब

चौहाल डैम की गाद निकालने के बहाने हुए अवैध खनन की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा हो : तीक्ष्ण सूद

अन्य डैमों में ये घपला ना दोहराया जाए इसका भी प्रबंध हो : सूद होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं...
article-image
पंजाब

सत् श्री अकाल दोआबा की ओर से भाषण प्रतियोगिता तथा बहुरंग कलामंच होशियापुर की ओर से पेड़ लगाने पर एक समागम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के अभियान ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत श्री गुरू हरि राय कॉलेज फार विमैन चब्बेवाल में सत् श्री अकाल दोआबा के प्रधान रमेश की अध्यक्षता में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर पार होगा अब राहुल और चुनाव आयोग में : कांग्रेस का 2019 आम चुनाव को लेकर व्यापक ऑडिट का ऐलान, 48 सीटों पर रहेगा ख़ास फोकस …इधर EC ने राहुल को थमाया नोटिस

नई दिल्ली : चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने फिर एक बड़ा दावा किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में...
Translate »
error: Content is protected !!