8 महीने की निकली गर्भवती : पेट में दर्द होने पर परिजन नाबालिग को चेकअप के लिए लाए अस्पताल

by

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना के अंतर्गत आने वाले पाॅश इलाके में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पेट में दर्द होने के बाद परिजन वीरवार देर रात जांच के लिए जीएमएसएच-16 लेकर आए, तब इसका खुलासा हुआ।

डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि किशोरी आठ माह की गर्भवती है, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद देर रात सेक्टर-3 थाना पुलिस जीएमएसएच- 16 पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोरी सेक्टर-9 में सर्वेंट क्वार्टर में रहती है।
सूत्रों ने बताया कि आरोपी पीजीआई में नौकरी करता है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी 16 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। किशोरी ने इस बारे घर पर किसी को नहीं बताया। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर आरोपी किशोरी को कब मिला था, कैसे उसने घटना को अंजाम दिया। इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी बाद ही हो पाएगा।
किशोरी को किया अस्पताल में दाखिल
किशेारी को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। डॉक्टर उसकी देखरेख कर रहे हैं। किशोरी आठ महीने की गर्भवती है इसलिए डॉक्टर इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं।
दो माह पहले नाबालिग ने दिया था बच्ची को जन्म
दो महीने पहले 16 साल की नाबालिग ने सेक्टर-32 के अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस देर रात अस्पताल से सूचना मिलने के बाद सेक्टर-32 के अस्पताल पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी चंडीगढ़ के मनीमाजरा में किराए के मकान में रह रहा था। मूलरूप से आरोपी हिमाचल का रहने वाला और किशोरी भी उसके गांव के पास ही रहती है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने हिमाचल में एक मंदिर में शादी की थी।
सात साल पहले 10 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया था जन्म
सात साल पहले चंडीगढ़ में 10 साल की बच्ची के साथ उसके मामा ने दुष्कर्म किया था। बच्ची के पेट में दर्द था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। तब पता चला कि वह तीन महीने की गर्भवती है। अस्पताल में जब उसकी काउंसलिंग की गई तो पता चला कि उसके मामा ने उसके साथ 6 से 7 बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल पांगी में शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : विभागों को उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए दिये निर्देश

पांगी,25 नवंबर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासीय आयुक्त ने सभी विभागो से आने वाले सर्दियों के मौसम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिसंबर तक हरोली में बनेगी लाइब्रेरीः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने एसडीएम हरोली विकास शर्मा के साथ किया स्थान का निरीक्षण ऊना, 2 नवंबरः प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हरोली उपमंडल में भी एक लाइब्रेरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने ठठल में यूको बैंक की नवीकृत शाखा का उद्घाटन किया बोले..गरीबों की सेवा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें बैंक

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 3 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठठल में यूको बैंक की नवीकृत शाखा परिसर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना 14 मार्च: रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज आईटीआई ऊना में एक दिवसीय रोड सेफ्टी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!