8 मार्च को जगदी जोत गुरुद्वारा भूपनगर में विशाल भंडारा

by

बीबीएन, 3 मार्च (तारा) : बद्दी साई रोड पर वर्धमान चौक के समीप भूपनगर स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा जवाहर सिंह जी महाराज गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष की भांति किया जाने वाला विशाल वार्षिक भंडारा इस वर्ष रविवार 8 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। गुरुद्वारा दरबार के प्रबंधक तारा चंद चौधरी व मुख्य पुजारी पंडित राजेंद्र कोठारी ने बताया कि इस आयोजन में धर्मपुर, थाना,
धखडू माजरा, लेही, भटोली, गुल्लरवाला, कड़ुआना, डोरिया, भटोली,भूपनगर व आसपास के गांव के लोगों का विशेष सहयोग रहता है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च शुक्रवार को 11बजे गुरु ग्रंथ साहिब बिठाकर अखंड पाठ व सत्संग आरंभ हो जाएगा रविवार सुबह 11 बजे झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के बाद अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। दोपहर 12 बजे से देर शाम तक भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। थाना पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक धर्मपुरी ने बताया कि यहां आयोजित भंडारा बद्दी क्षेत्र का सबसे बड़ा भंडारा होता है। इसमें हजारों श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते है। भंडारा प्रबंधक समिति के आयोजकों ने आसपास की पंचायतों के श्रद्धालुगणों से अनुरोध किया है कि भंडारे में यथासंभव अपना सहयोग व सेवा सुनिश्चित करें।

फ़ोटो: भूपनगर बद्दी स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा हरिपुर गुरुद्वारा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह ग्रिफ्तार : मोगा के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से पुलिस ने हिरासत में लिया, डिब्रूगढ़ की जेल भेजे जाने की संभावना

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर।   श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल, श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ मणिमहेश अभियान 15 से 30 जुलाई तक : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : आगामी पवित्र मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत 15 से 30 जुलाई 2025 तक एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हड़सर से पवित्र डल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रतिमाह 5 लाख की आमदनी : पटड़ीघाट में सहकारी सभा ने 30 बीघा बंजर भूमि पर लगाया एक मैगावाट का सोलर प्रोजैक्ट

एएम नाथ।  मण्डी  : जिला मण्डी के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट में स्थित “दि बताहुता एग्रीकल्चर सर्विस को-ओपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पटड़ीघाट” ने सरकार की सौर उर्जा नीति के तहत अक्षय उर्जा पर...
Translate »
error: Content is protected !!