8 साल से फरार कथित ड्रग तस्कर दरबारा सिंह बिल्ला को दिल्ली पुलिस ने पटियाला से दबोचा

by

2017 में चार किलो हेरोइन बरामदगी मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद नहीं लौटा था जेल, अक्टूबर 2018 में अदालत ने घोषित किया था भगोड़ा
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब आठ साल से फरार चल रहे कथित ड्रग तस्कर दरबारा सिंह उर्फ बिल्ला (56) को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2017 में चार किलो हेरोइन बरामदगी के मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ था। इसके बाद अक्टूबर 2018 में अदालत ने उसे घोषित अपराधी करार दिया था।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए दरवारा राम नाम का भी इस्तेमाल किया। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर स्पेशल सेल ने 3 नवंबर को पटियाला में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।मुकदमे के दौरान दरबारा सिंह को अंतरिम जमानत मिल गई, लेकिन जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते अक्टूबर 2018 में उसे घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया।
नाम बदलकर अलग-अलग राज्यों में छिपता रहा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना पैतृक गांव छोड़ दिया था। वह मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने बदलता रहा। उसने दरवारा राम नाम से अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। पहले उसके फगवाड़ा में रहने की जानकारी मिली थी। बाद में पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी लोकेशन पटियाला में ट्रेस की।
पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपी पहले ट्रक चालक और हेल्पर के तौर पर काम करता था तथा गिरफ्तारी के डर से परिवार के सदस्यों से भी कम संपर्क रखता था।
फिलहाल दिल्ली पुलिस 2017 के हेरोइन बरामदगी मामले में उसकी भूमिका और फरारी के दौरान की गतिविधियों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई अदालत की प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा व्यक्ति को एक अच्छा नागरिक बनाती है : मनीष तिवारी

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल खिजराबाद ने नवनिर्मित प्रबंधकीय कम्प्लेक्स का उद्घाटन किया मोहाली, 2 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सेसांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शिक्षा व्यक्ति को...
article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ – जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजिंदर अग्रवाल

नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पेड़ लगाने की मुहिम शुरू होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...
article-image
पंजाब

एक ही नारा, एक ही नाम’ ‘जय श्री राम, जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों से गूंजा गढ़शंकर : निमिषा मेहता व साथियों ने किया शोभा यात्रा का शानदार स्वागत

गढ़शंकर,16 अप्रैल : मर्यादा पुरुषोत्तम रघुकुल श्रमणी प्रभु श्री राम जी के प्रगट दिवस पर गढ़शंकर शहर में रामभक्तों ने श्री रामनवमी शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर...
Translate »
error: Content is protected !!