8 कानूनगो बने नायब तहसीलदार

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में कार्यरत आठ कानूनगो को पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बनाया है। इन्हें एडहाक आधार पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत होने वाले सभी आठ कानूनगो मंडी डिवीजन में कार्यरत हैं।

हिमाचल प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच सरकार ने निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद यह फैसला लिया है।
सरकार ने संतोष कुमार (उपतहसील बगस्याड़), चुन्नी लाल (उप-तहसील छतरी), रमेश कुमार (निदेशक भू-अभिलेख कार्यालय), मोहिनी देवी (सुंदरनगर), धर्म चंद (निहरी), काली दास (एसडीएम धर्मपुर कार्यालय), धर्म चंद (हमीरपुर) और प्रकाश चंद (देओली, बिलासपुर) को पदोन्नत किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व केके पंत की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पदोन्नत अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद निर्णय : हिमाचल प्रदेश में पंचायत व शहरी निकाय चुनाव के कारण आदर्श आचार संहित लागू है। इस कारण यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद लिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस गैर जमानती है, अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे धरने में पहलवानों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने कहा, मैं अपने खिलाड़ियों के लिए आया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक पर पीएम का संदेश स्पष्ट, हिमाचल में दोषियों को क्यों बचा रही सरकार: जयराम ठाकुर

पेपर लीक मामले में सुक्खू सरकार पर जयराम का हमला, बोले- रिपोर्ट दबाई, दोषियों को संरक्षण मिला युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस समाधान नहीं राजनीति कर रही : जयराम ठाकुर एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग

तपोवन विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया को धार्मिक खत्ता पहनाकर सम्मानित करते हुए। एएम नाथ। धर्मशाला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम ने नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के लिए किया प्रचार : जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री

अपने होटल, रिजॉर्ट के काम कराने मेरे पास आते थे होशियारः सीएम एएम नाथ। देहरा :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में धार, भटेहड़, मसरूर, धंगड़, बिलासपुर, सकरी, लोअर...
Translate »
error: Content is protected !!