8 गिरफ्तार : लक्की पटियाल के नाम पर 50 लाख की मांगी फिरौती

by

रनाला :  बरनाला पुलिस ने फोन कॉल पर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गैंग के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि बरनाला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया है।

आरोपियों को पकड़ने वाली टीम की अगुवाई संदीप सिंह मंड, पीपीएस एसपी बरनाला, राजिंदरपाल सिंह, पीपीएस उप पुलिस कप्तान बरनाला, मानवजीत सिंह, पीपीएस उपमंडल तपा के पुलिस उपकप्तान ने की। बता दें कि 8 जुलाई को तपा निवासी सतपाल उर्फ सतपाल मौड़ ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके फोन नंबर पर अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आ रही हैं। फोन करने वाला खुद को लक्की पटियाल बता रहा है, जिसने उससे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगते हुए धमकी दी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने गुरदीप सिंह उर्फ गिल पुत्र नछतर सिंह वासी गिल पत्ती मौड़ नाभा जिला बरनाला, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा पुत्र मलकीत सिंह वासी कमाल पत्ती मौड़ नाभा जिला बरनाला, गुरतेज सिंह उर्फ कुंदा पुत्र रणजीत सिंह वासी कोठे दुलमसर मौड़ नाभा जिला बरनाला को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में जगसीर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी सुखानंद जिला मोगा, गुरवीर सिंह पुत्र रूपिंदर सिंह वासी माड़ी मुस्तफा जिला मोगा, लवप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह वासी माड़ी मुस्तफा जिला मोगा (जेल फरीदकोट), गुरप्रीत सिंह उर्फ कुक्की पुत्र लाभ सिंह निवासी पडोल जिला एसएएस शहर (पटियाला जेल), गुरप्रीत सिंह उर्फ बराड़ पुत्र साधु सिंह निवासी सुखानंद, जिला मोगा (मुक्तसर जेल) को नामजद किया गया है। पुलिस ने गुरदीप सिंह से 3 पिस्तौल, 9 कारतूस 32 बोर जिन्दा सहित 2 मैगजीन, मोटरसाइकिल नंबर पीबी 73ए 1526 बरामद किया है। इसके अलावा जगसीर सिंह और गुरवीर सिंह से कार स्विफ्ट बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने मुद्दई को जेल में अपने दोस्तों को मोबाइल नंबर देकर इस घटना को अंजाम दिया। माननीय न्यायालय की तरफ से जेल में बंद आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गुरप्रीत सिंह उर्फ कुकी, आरोपी लवप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ बराड़ को विभिन्न जेलों से लाकर न्यायालय में पेश किया गया। उनका 4 दिन का रिमांड लिया गया है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने बाहरी भगौड़े साथियों के साथ मिलकर वादी सतपाल को धमकाया था और फिरौती की मांग की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा गढ़शंकर में मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया

गढ़शंकर । पंजाब स्टेट एडस कंट्रोल गढ़शंकर के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार की अध्यक्षता में चल रही संस्था संकल्प संस्कृतिक समिति गढ़शंकर द्वारा मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पंडित...
article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान, खेतों में बने तालाब में दो सगे भाइयों की पानी मे डूबने से मौत, बाप के साथ लकड़ियां लेने गए थे।

माहिलपुर :    माहिलपुर ब्लाक के गांव ढाडा खुर्द के खेतों में बने तालाब के पानी मे डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर व...
article-image
पंजाब

ठेकेदार व लोक निर्माण विभाग की लापरवाही व ढिलाई के कारण विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ा : पंकज कृपाल

गढ़शंकर :  एडवोकेट पंकज कृपाल ने आज प्रैस से भेंट में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग के लिए पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में पीडब्ल्यूडी...
article-image
पंजाब

हिमाचल में अब स्क्रैप होंगे 15 साल पुराने वाहन- जिलों में खुले स्क्रैपिंग सेंटर: अभी निजी वाहनों के लिए स्क्रैपिंग का नियम लागू नहीं –

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में पहले दो वाहन स्क्रैपिंग सेंटर क्रियाशील हो गए हैं। यहां प्रदेश के वाहन मालिक अपने 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए ले जा सकते...
Translate »
error: Content is protected !!