8 दिन से लापता युवक की गली-सड़ी लाश मिली, 2 दोस्त गिरफ्तार…हिमाचल प्रदेश में 81 दिन में 21वां मर्डर

by
रोहित जसवाल  ऊना : . हिमाचल प्रदेश में 2025 के शुरुआती 81 दिन यानी करीब ढाई महीने में प्रदेश में यह 21वां मर्डर  है।  मामला ऊना जिले का है, जहां पर एक लापता युवक की लाश 8 दिन बाद जंगल में मिली है।  जंगल में मिली लाश की हालत बेहद खराब थी और गली सड़ी हालत में बरामद की गई है. फिलहाल, पुलिस ने धारा-103(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।
दरअसस, पंजाब के नया नंगल में संदिग्ध हालत में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली के टाहलीवाल इलाके के गांव बीटन से लापता युवक सुरेंद्र पॉल के शव मिलने के मामले में दुलैहड़ के दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज किया है. आरोपियों की पहचान ईशु ठाकुर और अमनदीप, दोनों निवासी दुलैहड़, हरोली के रूप में हुई है और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के छोटे भाई नरेश कुमार ने बताया कि उसके भाई सुरिंद्र पाल को उसके ही साथी युवक ईशु ठाकुर और अमनदीप ने मौत के घाट उतारा है. नरेश कुमार ने पुलिस दो दी शिकायत में आरोप लगाया कि घर में मेरे माता-पिता तथा बड़ा भाई सुरिंद्र पाल रहते हैं, जबकि बहन ऊषा देवी की शादी हो चुकी है. बीते दिनों 13 मार्च को दोपहर के समय सुरिंद्र पाल को ईशु ठाकुर और अमनदीप स्कूटी पर ले गए थे. इसके बाद वह घर वापिस नहीं आया. यहां वहां और सगे संबंधियों में पूछताछ करने पर जब उसका पता ना चला, तो 17 मार्च को पुलिस थाना टाहलीवाल में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई. इस बीच 19 मार्च को भाई सुरिंद्र पाल का शव नया नंगल सेक्टर दो के जंगल मे सड़ी-गली हालत में मिला है।
अब तक मौत की वजह नहीं आई सामने
आरोप है कि अमनदीप और ईशु ठाकुर भाई को जबरदस्ती अपने साथ लेकर चले गए थे और उसकी हत्या दोनों ने की है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मौत के पुख्ता का कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा. उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसपी ने बताया कि धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत मामला जर्ज किया गया है और पुलिस थाना टाहलीवाल के ASI हरीश सैन मामले की जांच कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दलजीत अजनोहा को अमेरिका के सेडरब्रुक विश्वविद्यालय द्वारा पत्रकारिता में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित

नई दिल्ली/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दलजीत अजनोहा को 19 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के टिवोली गार्डन रिज़ॉर्ट में आयोजित एक सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित सेडरब्रुक विश्वविद्यालय, यूएसए द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टरेट ऑफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. मनमोहन सिंह ने कल नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक….. डोडा में वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, कई जवान घायल 2-3 जवानों की हालत अभी नाजुक एएम नाथ। जम्मू :  भारतीय सेना के साथ बड़ा दर्दनाक और दुखद हादसा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के डोडा...
article-image
पंजाब

रास्ते में घेर कर लूटा : पुलिस ने मामला दर्ज किया

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : लूट की वारदात के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जतिन कुमार निवासी मडियाणी थाना बलाचौर ने बताया कि गत दिवस वह अपने...
Translate »
error: Content is protected !!