8 दिसंबर को जारी होगा पंजाब निकाय चुनाव प्रोग्राम – निर्वाचन आयोग को 2 हफ्ते का समय: हाईकोर्ट को सरकारी वकील ने बताया

by

पंजाब में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर आज (3 दिसंबर) को पंजाब एंड हरियाणा सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत में सरकारी वकील ने कहा कि 8 दिसंबर को चुनाव का प्रोग्राम जारी कर दिया जाएगा। हालांकि हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग को दो हफ्तों का समय दिया है। यह केस अदालत में बेअंत सिंह की तरफ से दायर किया गया था। पहले भी वह इस मामले को लेकर अदालत में पहुंचे थे।

पंजाब में 5 नगर निगम और 43 नगर परिषद के चुनाव को लेकर लंबी जंग चली। यह लड़ाई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई। 11 नवंबर को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कुल 10 सप्ताह में चुनाव करवाने को कहा था। शीर्ष अदालत ने 15 दिनों में चुनाव की नोटिफिकेशन और अगले 8 हफ्तों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे।

​​​राज्य सरकार की तरफ से 6 नवंबर को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। उस आदेश में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए 10 दिन में चुनाव की नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश दिए थे।

साथ ही कहा था कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन पर 50 हजार जुर्माना लगेगा, साथ ही अवमानना का केस चलेगा। वहीं, 21 नवंबर को सरकार ने हाईकोर्ट में बताया था कि 25 नवंबर तक चुनाव की नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। इसके बाद हाईकोर्ट ने केस का निटपारा कर दिया था।

चुनाव शहीदी जोड़ मेले के दौरान  न करवाने की मांग :  पंजाब के सभी राजनीतिक दल निर्वाचन आयोग से मांग कर चुके है कि दिसंबर अंत में चुनाव न करवाए जाए, क्योंकि इस महीने के आखिर में शहीदी दिवस होता है। इस माह से लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी होती हैं। ऐसे में सभी चीजों का ध्यान रखा जाए। आम आदमी पार्टी की तरफ से भी इस बारे में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ के खिलाफ फौरन परचा दरज किया जाए – प्रणव कृपाल

 गढ़शंकर :   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ बोलते हुए यूथ कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने कहा कि सुनील जाखड़ द्वारा दलितों को पाँव की जूती कहना बेहद निंदनीय...
article-image
पंजाब

एक के बाद एक 5 लाेगाें काे रौंदा , 2 की टांगें टूट गई, 3 गंभीर रूप से घायल- नशे में धुत फॉर्च्यूनर चालक ने सड़क पर मचाई तबाही

नाभा   : पंजाब में सड़क हादसे दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा नाभा भवानीगढ़ ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां जहां नशे में धुत फॉर्च्यूनर ड्राइवर ने एक के बाद एक मोटरसाइकिलों...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में टिप्परों से हुई 18 मौतों का जिम्मेदार कौन – प्रणव किरपाल

गढ़शंकर l जिला युवा कांग्रेस होशियारपुर के महासचिव प्रणव किरपाल ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि गढ़शंकर में ओवरलोडेड टिप्परों के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ओवरलोड...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी : संगरूर से एयरलिफ्ट कर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

संगरूर : पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएम संगरूर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थे, जब उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके...
Translate »
error: Content is protected !!