8 नगर निगमों में कल होगा मेयर चुनाव : मोहाली से पठानकोट तक सियासी सरगर्मी बढ़ी

by

चंडीगढ़: पंजाब की आठ नगर निगमों में पार्षद चुनावों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं। बता दें कि कल मेयर चुनाव से पहले विभिन्न दल अपने-अपने समीकरण मजबूत करने में जुटे हैं।

पांच नगर निगमों में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने से वहां मेयर पद लगभग तय माना जा रहा है, जबकि कुछ शहरों में जोड़-तोड़ और गठबंधन की राजनीति चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बरनाला, बठिंडा, बटाला, मोगा और मोहाली में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। वहीं अबोहर में भाजपा और कपूरथला में कांग्रेस मजबूत स्थिति में हैं। सबसे दिलचस्प मुकाबला पठानकोट में देखने को मिल रहा है, जहां किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है और राजनीतिक दल समर्थन जुटाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

मोहाली में मेयर चेहरे को लेकर सस्पेंस :  मोहाली नगर निगम में मेयर पद की दौड़ सबसे ज्यादा चर्चा में है। पार्टी के भीतर कई नामों पर विचार चल रहा है, जिसके चलते राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर जारी है। इसी बीच बड़ी संख्या में पार्षदों के शहर से बाहर होने और उनके मोबाइल फोन बंद होने की खबरों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। माना जा रहा है कि मेयर चुनाव तक इन पार्षदों को एकजुट रखने की रणनीति अपनाई जा रही है।

पठानकोट में गठबंधन की राजनीति :  पठानकोट में त्रिशंकु स्थिति बनने के बाद कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने-अपने समीकरण साधने में जुटी हैं। राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन की चर्चा तेज है। यदि दोनों दल साथ आते हैं तो मेयर चुनाव का गणित पूरी तरह बदल सकता है। दूसरी ओर भाजपा भी बहुमत का आंकड़ा जुटाने के लिए सक्रिय नजर आ रही है।

बटाला में आप का मेयर लगभग तय : बटाला नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया है। 50 सीटों वाली निगम में पार्टी को 30 सीटें मिली हैं, जिससे मेयर पद पर उसका दावा मजबूत हो गया है। हालांकि चुनाव परिणामों में कुछ अप्रत्याशित नतीजे भी सामने आए, जहां स्थानीय राजनीतिक परिवारों के कुछ प्रमुख सदस्य जीत दर्ज नहीं कर सके। इसके चलते अब पार्टी नए चेहरे पर विचार कर रही है।

बठिंडा में बहुमत के दम पर आप मजबूत :  बठिंडा नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत स्थिति में है। पहली बार सभी वार्डों में चुनाव लड़ने वाली पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है। मेयर पद के लिए कुछ नामों की चर्चा चल रही है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। चुनावी सफलता के पीछे संगठन की रणनीति और बूथ स्तर पर मजबूत प्रबंधन को अहम माना जा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पा की पति की हत्या – चावल में ब्लड कैंसर की देती थी दवा मिला कर

कर्नाटक के उडुपी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 44 वर्षीय बालकृष्ण की तबीयत तीन सप्ताह पहले खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया था और...
article-image
पंजाब

मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क कैंसर तथा जनरल मेडिकल कैंप 23 फरवरी को 

गढ़शंकर 20 फरवरी: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट यूके द्वारा एनआरआईज तथा वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की याद में उनके ननिहाल गांव मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपए देकर एसडीएम कराता था मसाज : फिर कहता था- ‘मेरे प्राइवेट पार्ट को…’, पूरी बात सुन बंद कर लेंगे कान

  हांसी । हरियाणा के हांसी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दलित कमर्चारी (मेल) से यौन शोषण केस में हांसी के एसडीएम कुलभूषण बंसल के खिलाफ हिसार के...
article-image
पंजाब

टैक्सी ड्राइवर की हत्या : घर फोन करके बोला – पापा मुझे गोली लगी ,पिता को भेजी लोकेशन

लुधियाना : 10 अगस्त | लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिला। जिसकी गोलियां मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!