8 मई को अमलैहड़ में लगेगा एक दिवसीय रेड क्रॉस मेलाः डीसी

by

ऊना,20 अप्रैल: गगरेट उपमंडल के अंतर्गत अमलैहड़ में 8 मई को एक दिवसीय रेड क्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज मेले के आयोजन के संबंध में बुलाई गई बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान रेड क्रॉस के साथ नए सदस्य जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा तथा मेले में रक्तदान शिविर के साथ-साथ निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमलैहड़ में रेड क्रॉस मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग का बोर्ड भी बैठेगा, जो दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी करेगा। उन्होंने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व अन्य चिकित्सीय उपकरण भी प्रदान किए जाएंगे, जिसके लाभार्थियों को चयनित करने के लिए एसडीएम गगरेट को निर्देश दिए गए हैं।
राघव शर्मा ने कहा कि रेडक्रॉस मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग निशुल्क मल्टी स्पेशेलिटी कैंप भी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि इस रेड क्रॉस मेले को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत के अतिरिक्त रेड क्रॉस से जुड़े व्यक्तियों व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ऊना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य जिला के दूर-दराज क्षेत्रों में आमजन तक रेड क्रॉस का लाभ प्रदान करना है तथा उन्हें रेड क्रॉस संस्था के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग रेड क्रॉस से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजन जिला के अन्य उपमंडलों में भी आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ऊना ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आगामी 8 मई को अमलैहड़ पहुंच कर रेड क्रॉस मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक किया जाएगा।
बच्चों को बनाएंगे रेड क्रॉस का एंबेसडर
बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था के बारे में कॉलेज विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए इस वर्ष से यूथ रेडक्रॉस तथा स्कूल के स्तर पर बच्चों को जोड़ने के लिए जूनियर रेडक्रॉस आरंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को सही ढंग से लागू करने के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल अध्यापक तैनात होगा, जो रेडक्रॉस के तहत कार्यक्रम का आयोजन का दायित्व निभाएगा तथा प्रतिवर्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों व कॉलेजों को सम्मानित भी किया जाएगा।
साथ ही जिलाधीश ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को रेड क्रॉस का लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसके लिए टिकट जल्द ही एसडीएम कार्यालयों को भिजवा दिए जाएंगे। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त गौरव चौधरी सहित रेडक्रॉस समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की कथित हत्याकांड में 1 गिरफ्तार : दूसरा आरोपी दस दिन बाद भी फरार, मुक्तसर की रहने वाली थी युवती, मृत मिली कसोल में युवती

एएम नाथ।  कुल्लू :  जिला कुल्लू  के कसोल में होटल में एक युवती की कथित हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी...
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू और कुलदीप सिंह पठानिया काले अंब में देंगे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

हमीरपुर 15 जनवरी :  प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए जा रहे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को दोपहर बाद 2 बजे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत काले अंब में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 बच्चों को शैक्षिक और मनोरंजक दौरे पर मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत भेजा : मंत्री राजेश धर्माणी ने इन बच्चों के समूह को भगेड से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रोहित जसवाल।   बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत आज जिला बिलासपुर में 16 बच्चों को शैक्षिक और मनोरंजक दौरे पर भेजा गया। तकनीकी शिक्षा, नगर नियोजन, आवास, व्यावसायिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का आधार बनाने को चलेगा विशेष अभियान: एडीसी सौरभ जस्सल

धर्मशाला, 03 जनवरी। कांगड़ा जिला में शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा इस के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं...
Translate »
error: Content is protected !!