8 मार्च को नाहन में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह

by
एएम नाथ। नाहन :  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास निदेशालय के तत्वावधान् में 8 मार्च, 2026 को सिरमौर जिला के नाहन में राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।
विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रदेश भर से लगभग 10,000 महिलाएं भाग लेंगी, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों की निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होंगी।
प्रवक्ता ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के ऐतिहासिक संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नाहन में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उनकी उद्यमिता और कौशल को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार अवसर भी उपलब्ध होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम 29 को मंडी में लेंगे अधिकारियों की बैठक : राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के साथ पुनर्स्थापन गतिविधियों तथा सुरक्षा की दृष्टि से भविष्य के लिए उठाए कदमों का भी लेंगे ब्यौरा

मंडी, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 सितंबर को मंडी में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक लेंगे। इसमें वे मंडी जिले में प्राकृतिक आपदा के नुकसान व उसके उपरांत के राहत-पुनर्वास कार्यों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव मनाया

स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया बीबीएन, 23 जनवरी (तारा) : बारियां स्थित राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल में शुक्रवार को विद्या, वाणी और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के प्राकट्योत्सव बसंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ‘फास्टैग’ जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की सूची से आईएचएमसीएल ने हटाया

नई दिल्ली।  सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!