80 शराब ठेके सील : ड्रग पेडलिंग के सरगना अक्षय छाबड़ा के कारोबार के साथ 25 फीसदी था शेयर

by

लुधियाना : पंजाब में नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एएस एंड कंपनी के करीब 80 शराब के ठेके सील कर दिए। इस कंपनी का ड्रग पेडलिंग के सरगना अक्षय छाबड़ा के कारोबार के साथ 25 फीसदी शेयर था। बताया जा रहा है कि अक्ष्य छाबड़ा नशा तस्करी से कमाई रकम शराब के कारोबार में लगा रहा है।
चंडीगढ़ से लुधियाना पहुंची एनसीबी की टीम ने इस ग्रुप के ठेके सील कर दिए। अक्ष्य छाबड़ा को पुलिस ने जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट से फरार होते समय गिरफ्तार किया था। अक्षय छाबड़ा और उसके साथी संदीप सिंह जनता नगर के रहने वाले हैं। अक्ष्य छाबड़ा एक बड़े शराब कारोबार का बेटा है। ड्रग तस्कर अक्षय छाबड़ा के घर के साथ-साथ उसने कई प्लॉट भी खरीदे थे। खाली समय बिताने के लिए आरोपी ने एक बड़ा फार्म हाउस बनाया है। ड्रग के पैसे से छाबड़ा ने कई लग्जरी गाड़ियां भी खरीदीं हुई है। इसी के साथ फॉर्टिस ग्रुप, गिल ग्रुप और ढोलेवाल ग्रुप जिला लुधियाना में आरोपी का 100 फीसदी होल्ड अक्षय का है।
लुधियाना में 15 नवंबर 2022 को नेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप सिंह उर्फ दीपू बड़े स्तर पर हेरोइन की तस्करी करता है। आरोपी को रेड करके टीम ने जगदीश नगर फ्लाईओवर से 20.326 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था।
आरोपी से टीम को नशीले पाउडर सहित विदेशी ड्रग मनी व अन्य सामान मिला था। संदीप ने पूछताछ में शराब कारोबारी अक्ष्य छाबड़ा का नाम उगला था। अक्ष्य छाबड़ा और उसका साथी गौरव गोरा उर्फ अजय दोनों को टीम ने जैपुर एयरपोर्ट से 24 नवंबर 2022 को गिरफ्तार कर लिया था।
1400 किलो सप्लाई करनी थी हेरोइन : दोनों आरोपी शारजहां भागने की तैयारी में थे। आरोपियों ने तीन प्राइमी रुट्स के तहत 1400 किलो हेरोइन सप्लाई करनी थी। जिसमें मुद्रा पोर्ट गुजारा, आईसीपी अटारी पंजाब और 250 किलो हेरोइन जम्मू कश्मीर भेजनी थी। इस कार्रवाई के बाद अन्य शराब कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 आपराधिक तत्वों को किया गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने 134 बस अड्डों, 181 रेलवे स्टेशनों पर की विशेष जांच

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के बीच, पंजाब पुलिस ने मंगलवार को “ओपीएस ईगल-III” के नाम से राज्य भर...
article-image
पंजाब

सम्पूर्ण मानवता के मसीहा और प्यार की मूरत- बाबा हरदेव सिंह

दलजीत अजनोहा । होशियारपुर : बाबा हरदेव सिंह जी प्यार की मूरत थे। समस्त मानव कल्याण के लिए समर्पित और शांति से भरे विश्व की परिकल्पना को साकार करने वाले निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी...
article-image
पंजाब

‘सतलुज’ का विरोध धर्म के खिलाफ नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है: रवनीत सिंह बिट्टू

चंडीगढ़ : दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सतलुज’ विवाद के बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को कहा कि उनकी आपत्ति किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि आतंकवाद, हिंसा और रक्तपात के...
article-image
पंजाब

पटवारी के घर से मिली 33 रजिस्ट्रियां, खातों में लाखों रुपये, विजिलेंस द्वारा बड़े खुलासे

जिस पटवारी को बचाने के लिए पंजाब भर में काम ठप चंडीगढ़ :  पंजाब में जिस को बचाने के लिए समूह पटवारी और कानूनगो  पंजाब भर में कामकाज ठप करके हड़ताल कर पर है...
Translate »
error: Content is protected !!