80 लाख रुपये 200 मीटर एंबुलेंस रोड बनाने में दिए खर्च : हाईकोर्ट ने विभाग पर की ये टिप्पणी

by
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने कैसे 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की खंडपीठ ने विभाग पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतनी लागत तो एक एक्सप्रेस वे बनाने की भी नहीं हो सकती।
अदालत ने लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव और संबंधित मुख्य अभियंता को अगली सुनवाई के दौरान संबंधित रिकॉर्ड के साथ न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। इस मामले की अगली सुनाई 22 मार्च को होगी।
अदालत के संज्ञान के बाद कल्लू के चामुंडा नगर के भूटी चौक से 200 मीटर एंबुलेंस रोड बनाना तय हुआ था। इसके लिए विभाग की ओर से 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। अदालत ने निर्देश दिए कि यदि भूमि के संबंध में कोई विवाद होगा तो उपायुक्त सरकारी भूमि की पहचान करने के लिए हरसंभव प्रयास करे और इसका उपयोग एंबुलेंस रोड के निर्माण के लिए किया जा सके।
न्यायालय की ओर से पारित निर्देशों की अनुपालना में राज्य ने पीडब्ल्यूडी को 80 लाख रुपये मंजूर कर जारी किए थे। एंबुलेंस रोड तो नहीं बना, लेकिन एक चौड़ा रास्ता बनाया गया। अदालत ने इसी संदर्भ में कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग की ओर से कैसे इतने पैसे मंजूर किए गए। अदालत ने इसी को लेकर विभाग से अगली सुनवाई के दौरान संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत: एक मजबूत और विकसित भारत की नींव – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

79वें स्वतंत्रता दिवस पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, अंतरिक्ष और विनिर्माण के क्षेत्र में हुई भारत की प्रगति का हवाला देते हुए, आत्मनिर्भर भारत को विकसित भारत के प्रमुख आधारभूत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह के सामने रखी थी शर्त : इंदिरा गांधी को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने कपूरी में चांदी की पकड़ाई थी कस्सी

चंडीगढ़ : सतलुज-यमुना लिंक मामले में आप के नेता एवं प्रवक्ता मालिवंदर सिंह कंग ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और दरबारा सिंह पर पंजाब के पानी से समझौते के आरोप लगाए हैं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाइट में शुरू हुए डीएलएड कोर्स के दाखिले

नादौन 19 अगस्त। गौना करौर में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में डीएलएड के वर्ष 2024-26 बैच की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। डाइट के प्रधानाचार्य एवं समग्र शिक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!