80 सिक्योरिटी गार्ड के लिए बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा नुरपुर में होंगे साक्षात्कार

by

धर्मशाला, 03 नवंबर। सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 80 पद अधिसूचित किए गए हैं, सिक्यूरिटी गार्ड के पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बाहरवीं रखी गई है। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है , लम्बाई 168 सेंटीमीटर, भार 60 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना चाहिए। इस साक्षात्कार हेतु केवल पुरुष आवेदक ही पात्र होगें कम्पनी द्वारा रूपए 16500 रूपये से 19000 हजार प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने देते हुए बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा में तैनाती दी जा सकती है । इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व् पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 06.11.2023 को उप रोजगार कार्यालय, बैजनाथ, दिनांक 07.11.2023 को उप रोजगार कार्यालय, पालमपुर, दिनांक 08.11.2023 को उप रोजगार कार्यालय, काँगड़ा, व दिनांक 09.11.2023 को उप रोजगार कार्यालय, नूरपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क भी कर सकते है। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना-जैजों से कुठार बीत लिंक रोड : 17 दिनों 4 से (20 दिसम्बर) तक बंद रहेगा

ऊना, 5 दिसम्बर – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ऊना-जैजों से कुठार बीत सड़क के बीच यातायात बंद करने के आदेश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक चन्द्रशेखर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की

विद्यार्थियों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने का किया आह्वान धर्मपुर, 07 जनवरी। विधायक  चन्द्रशेखर ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दामुवाला दरबार में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज : विशाल भंडारा एवम जागरण

बीबीएन, 20 फरवरी (तारा) : बरोटीवाला हरिपुर मार्ग पर स्थित दामुवाला दरबार मे 21 फरवरी शनिवार को विशाल भंडारा एवम जागरण बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। दरबार के निवेदक ज्ञानी सुखदेव सिंह(बाबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री सुखराम चौधरी पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति ने मांगी माफी : मामला शांत

पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर बूथ पर 12 नवंबर को चुनाव के दिन शाम को हुए हंगामे का मामला शांत हो गया है। क्योंकि इस मामले में ऊर्जा...
Translate »
error: Content is protected !!