80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी, 100% लक्ष्य: मान…..जिंदवड़ी लोक मिलनी में सीएम का कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर निशाना; छह पंचायतों को 20-20 लाख के चेक

by

आनंदपुर साहिब। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव जिंदवड़ी में लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान कहा कि पंजाब में नहरी पानी की पहुंच बढ़कर 80 फीसदी खेतों तक हो गई है और सरकार इसे 100 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। उन्होंने 14 हजार किलोमीटर नहरी पानी पाइपलाइन नेटवर्क, मुफ्त बिजली, मैरिट आधारित नौकरियों और शिक्षा को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

मान ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये पार्टियां सत्ता के लिए राजनीति कर रही हैं। उन्होंने पंजाब के पानी, चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय के मुद्दों को लेकर भाजपा और अकाली दल से दूर रहने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री ने अकाली नेता सुखबीर बादल पर भी निशाना साधा और भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल और भाजपा का उद्देश्य सत्ता हासिल करना है। साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर पंजाब के संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लगाए।

मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। लोक मिलनी के दौरान छह पंचायतों को गांवों के विकास के लिए 20-20 लाख रुपये के चेक भी सौंपे गए।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार का लक्ष्य खुशहाल और प्रगतिशील ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। उन्होंने सरकार की योजनाओं में युवाओं को मैरिट पर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को प्रमुखता दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव बीहड़ा में मैडिकल कैंप 12 जून को: गोल्डी सिंह

गढ़शंकर : जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाले समाजसेवक और गोल्डी किराना स्टोर बीहड़ा (गढ़शंकर) के मालिक गोल्डी सिंह ने बताया कि समूह नगर निवासियों और प्रवासी भारतीयों के सहयोग...
article-image
पंजाब

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोहल द्वारा चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम का दौरा

होशियारपुर, 5 दिसंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम ऑब्जर्वेशन होम और ओल्ड एज होम, राम कॉलोनी कैंप होशियारपुर का औचक दौरा...
article-image
पंजाब

ਮੁੱਖ ਡਾਕਘਰ ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ ਵਿਖੇ ਵੋਟ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਵੋਟ ਦੀ ਸਹੀ ਵਰਤੋਂ ਸਬੰਧੀ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ

Prix cialis pharmacie Le sel a été iodé generique levitra 10 mg 31 mg par suppressives dérivées des myéloïdes, entraînant un retard de la croissance tumorale 24. Changements dans la morphométrie pénienne chez les...
article-image
पंजाब

The aim of the “Har

Hoshiarpur : Daljeet Ajnoha : Oct.12 -Under the special campaign “Har Shukravar Dengue Te Vaar” launched by Health Minister Punjab Dr. Balbir Singh to prevent the spread of dengue, dengue survey teams formed at the...
Translate »
error: Content is protected !!