80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : कहा…एन.आर.आई. पंजाबियों के मुद्दे ऑनलाइन तरीके से हल करने वाला पहला राज्य बना पंजाब

by

पंजाब सरकार शहीदों द्वारा संजोए सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध,  श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा

राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर

पिछले चार वर्षों के दौरान पंजाब ने शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र के नक्शे पर अहम स्थान बनाया

होशियारपुर, 15 अगस्त: पंजाब के जेल, प्रवासी भारतीय और संसदीय कार्य मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि हम सभी को पंजाब को ’रंगला पंजाब’ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी ताकि देश के महान शहीदों द्वारा संजोए सपनों को साकार किया जा सके।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने और परेड के निरीक्षण के उपरांत संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए अभूतपूर्व विकास और कल्याण के कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब ने देश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए मील पत्थर स्थापित किए हैं जिसके कारण पंजाब देश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नक्शे पर विशेष स्थान रखता है। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, करतार सिंह सराभा, ऊधम सिंह, मदन लाल ढींगरा, लाला लाजपत राय, शहीद दीवान सिंह काले पानी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और स्वतंत्रता के लिए लड़े गए संघर्ष में पंजाबियों ने सबसे अधिक कुर्बानियां दीं।

पंजाब सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों के दौरान किए गए कार्यों की बात करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया की राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों को मिलने वाली पेंशन 9400 रुपये से बढ़ाकर 11000 रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए माताओं-बेटियों सत्कार योजना के तहत अब तक राज्य में 74 लाख 59 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 2274.42 करोड़ रुपये की वित्तीय राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयासों के चलते पिछले चार वर्षों के दौरान 28734 स्वयं-सहायता समूह बने हैं जिनके माध्यम से लगभग 3 लाख महिलाओं को स्वयं-सहायता उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी पूरी तरह बरकरार है। आशीर्वाद योजना के तहत 51,000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है और वर्ष 2025-26 के दौरान 62 हजार से अधिक लाभार्थियों को 318.32 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

मुख्यमंत्री मेरी रसोई योजना के बारे में बात करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि 2800 नए डिपो होल्डरों को लाइसेंस सौंपे गए हैं और नए राशन डिपो के साथ राशन कार्ड धारकों को अब लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। उन्होंने कहा कहा कि मेरी रसोई योजना के तहत राशन किटें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिसमें रसोई का आवश्यक सामान उपलब्ध रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के साथ-साथ माताओं-बेटियों सत्कार योजना का भी लाभ लोगों तक पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के बारे में उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 900 से अधिक सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी ताकि राज्य की आने वाली पीढ़ियां इस अलामत से दूर रह सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा 25 हजार से अधिक व्यक्तियों को मौके पर प्राथमिक सहायता प्रदान करके बचाया गया। उन्होंने बताया कि इस बार सरकारी स्कूलों के 361 विद्यार्थियों ने जे.ए.ई. मेन और 64 विद्यार्थियों ने जे.ई.ई. प्राइमरी, 882 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यातायात हर क्षेत्र की प्रगति के लिए बेहद कारगर होता है और लोक निर्माण विभाग ने राज्य में 45 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 1279 नई बसें दी जा रही हैं जिससे सरकारी बसों की संख्या बढ़कर 3546 हो जाएगी जो पिछले दो दशकों में सबसे बड़ी वृद्धि है।

गांवों के सर्वांगीण विकास की बात करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अपील पर इस बार 2670 पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं जिन्हें पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की ग्रांट के हिसाब से 133 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रांट जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा घरों के नजदीक ही लोगों को सेवा केंद्रों के माध्यम से 437 नागरिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और लोग 1076 पर कॉल करके भी इन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि ’ईज़ी रजिस्ट्री’ प्रोजेक्ट के माध्यम से पारदर्शी तरीके से अब तक 3.70 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न सुधारों के तहत जेलों को सिर्फ सजा देने वाली जगहें नहीं बल्कि सुरक्षा, आधुनिक और सुधार तथा पुनर्वास के केंद्रों के रूप में विकसित करने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में 14 लाख कृषि ट्यूबवेलों के लिए मुफ्त बिजली की सुविधा के तहत वर्ष 2025-26 के दौरान 9992 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है और किसानों को धान के सीजन के दौरान 8 घंटों से अधिक समय के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य में 60.30 लाख एकड़ के लिए नहरी पानी के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था की है जिस पर 7200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि एन.आर.आई. पंजाबियों के मुद्दे ऑनलाइन तरीके से हल करने वाला पंजाब पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि एन.आर.आई. अपनी समस्याएं व्हाट्सऐप नंबर 90560-09884 पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में बसे पंजाबियों को ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से अब तक 21103 दस्तावेजों को काउंटर साइन किया गया है।

श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा :

पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को अभूतपूर्व तरीके से मनाया जाएगा जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों का सम्मान करते हुए लोगों की भावनाओं के अनुरूप विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम करवा रही है और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के मद्देनजर पंजाब में 650 एकड़ जमीन पर गुरु जी के नाम पर बग़ीचियां स्थापित की जा रही हैं और हर जिले में साढ़े 6 लाख पौधे लगाने और साढ़े 6 लाख स्मृति झंडे बांटने का अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में 53 नानक बग़ीचियां, 6 पवित्र वन और सड़कों के किनारे लगभग 5 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं।

सोमवार को जिले के स्कूलों में रहेगी छुट्टी :

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह की समाप्ति पर जिले के सभी स्कूलों में सोमवार (17 अगस्त) को छुट्टी का ऐलान किया। जिला स्तरीय समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक और परेड कमांडर डी.एस.पी. कुलवंत सिंह समेत जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर डी.एस.पी. कुलवंत सिंह और सेकंड-इन-कमांड इंस्पेक्टर जसवीर कौर के नेतृत्व में परेड में शामिल पंजाब पुलिस के जवानों, पी.आर.टी.सी. जहानखेलां के महिला विंग, पंजाब पुलिस महिला विंग, पंजाब होमगार्ड्स, एन.सी.सी. 12 पंजाब बटालियन, गर्ल्स गाइड्स, स्काउट्स की टुकड़ियों और पी.आर.टी.सी. जहानखेलां का बैंड मार्च पास्ट में शामिल था।

 

इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिंपा, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण, विधायक डॉ. इशांक कुमार, मेयर प्रवीण सैनी, चेयरमैन बैकफिंको पंजाब संदीप सैनी, चेयरमैन जिला योजना समिति करमजीत कौर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट गुरविंदर सिंह पाबला, चेयरमैन मार्किट कमेटी होशियारपुर जसपाल सिंह चेची, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर संदीप चेची, जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजिंदर अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

An awareness workshop on drug

Hoshiarpur/ August 14/Daljeet Ajnoha Komal Mittal IAS Deputy Commissioner and Dr. Harbans Kaur Deputy Medical Commissioner,According to the order of an awareness workshop about drug addiction and treatment was organized today at Government Senior...
article-image
पंजाब

एमआर इंटरनेशनल स्कूल दुआरा फ़ीसों व ट्रांसपोर्ट शुल्क में कई बढ़ौतरी के खिलाफ अभिभावकों ने फिर किया विरोध प्रदर्शन : स्कूल प्रबंधन ने ट्रांसपोर्ट शुल्क में कई बढ़ौतरी वापिस ली, फ़ीसों में कई बढ़ौतरी को बताया नियमों मुताबिक

गढ़शंकर 21 मई ;  गढ़शंकर चंडीगढ़ मार्ग पर  स्थित एमआर इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने फीस व ट्रांसपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर एक बार फिर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसानों का दिल्ली कूच : सीएम सैनी का न्योता ठुकराया, खनौरी बॉर्डर पर डटे रहने का ऐलान

पटियाला/जींद : दिल्ली की ओर कूच की तैयारी कर रहे किसान नेताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से भेजे गए बैठक के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। किसान नेताओं...
article-image
पंजाब

बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक 4 अगस्त को जालंधर में – पंजाब सरकार तरक्की के मॉडल को लागू करने में विफल रही है – जसवीर सिंह गढ़ी  

गढ़शंकर, 3 अगस्त : आज बहुजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में विधानसभा गढ़शंकर और विधानसभा चब्बेवाल की लीडरशिप की बैठक गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास बंगा चौक  गढ़शंकर में हुई। ...
Translate »
error: Content is protected !!