81 साल की एआईआर महिला के ब्लाइंड मर्डर का मामला पुलिस ने सुलझाया

by

 खन्ना :  खन्ना पुलिस ने 81 साल की एआईआर महिला जगपाल कौर के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाते हुए उसके किराएदार राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और उसने पैसों के लिए यह वारदात की।

एसएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि आरोपी राहुल ने अपने पिता के इलाज के लिए करीब 20,000 रुपये का कर्ज लिया था, जिसे चुकाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसी वजह से उसने जगपाल कौर को लूटने की साजिश रची। आरोपी पिछले दो-तीन महीने से लूट की प्लानिंग कर रहा था। उसे पता था कि जगपाल कौर को हर महीने 15 से 20 तारीख के बीच किराया मिलता है। 31 जनवरी की रात राहुल दीवार फांदकर महिला के घर में घुस गया और पूरी रात वहीं छिपा रहा। अगली सुबह उसने बुजुर्ग महिला के हाथ बांध दिए और गला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।  जगपाल कौर का शव 1 फरवरी को उनके घर के बाथरूम से मिला था। पुलिस ने CCTV फुटेज और टेक्निकल जांच के आधार पर केस को जोड़ा और आरोपी तक पहुंची। कड़ी पूछताछ में राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए पक्के सबूत इकट्ठा कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली को इंटरनेशनल आईटी इंडस्ट्री का हब बनाया जाएगा : मोहाली एयरपोर्ट से होगी अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूके की सीधी हवाई कनेक्टिविटी – डॉ. सुभाष शर्मा

श्री आनंदपुर साहिब बनेगा ड्रग और गैंगस्टर मुक्त मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने आज यहां हलके के बहुमुखी विकास के लिए अपने विजन डॉक्यूमेंट (संकल्प पत्र) का अनावरण...
article-image
पंजाब

आज़ाद रंग मंच फगवाड़ा ने एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में नशा विरोधी नाटक का किया आयोजन

गढ़शंकर, 16 दिसंबर:  आज़ाद रंग मंच कला भवन, फगवाड़ा की टीम द्वारा एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में बीबा कुलवंत द्वारा लिखित नाटक “इह केही रुत ऐ” प्रस्तुत किया गया। नाटक का मुख्य उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!