श्मशानघाट के पास मिली 25 साल के युवक की लाश, मौके से सिरिंज बरामद – हिमाचल प्रदेश में 81 दिन में चिट्टे से 14वीं मौत

by
नाहन :  हिमाचल प्रदेश में अब 81 दिन में 14वीं मौत रिपोर्ट हुई है. सिरमौर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौके से कुछ सिरिंज भी बरामद की गई है। फिलहाल, माना जा रहा है कि ड्रगओवरडोज से मौत हुई है. हालांकि, सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।
दरअसल, सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा में 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. आशंका जताई जा रही है कि मौत नशे के ओवरडोज से हुई है, क्योंकि मौके पर इंजेक्शन भी मिले हैं।  शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीण गोगामेड़ी श्मशानघाट की तरफ जा रहे थे तो इस दौरान उन्होंने एक निर्माणाधीन मकान में युवक का शव देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
शव के पास कुछ कागजात मिले, जिसके आधार पर युवक की पहचान 25 वर्षीय अमन पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी किशनपुरा भांटावाली के रूप में हुई है. शव के आसपास इंजेक्शन भी बरामद हुए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया. डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश में 2025 में अब तक चिट्टे और ड्रग ओवरडोज से 14 युवकों की मौत हो चुकी है. बीते सप्ताह ऊना जिले में मौत हुई थी. हिमाचल में अब तक जनवरी, फरवरी और मार्च के 81 दिनों में शिमला में चार, कुल्लू में तीन, मंडी-बिलासपुर में 2-2, सिरमौर, सोलन और ऊना में एक-एक मौत रिपोर्ट हुई हैं।
विधानसभा में उठ रहा मामला
मौजूदा समय में हिमाचल विधानसभा सत्र में भी चिट्टे और मौतों का मामला उठा है. नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने लगातार हो रही मौतों पर सवाल से सवाल किया. वहीं, सीएम सुक्खू ने बताया कि पुलिस और सरकार लगातरा चिट्टे और नशे के खिलाफ एक्शन ले रही है. 20 नशा तस्करों की संपति जब्त की गई है. साथ ही 60 सरकारी कर्मचारी, जो कि नशे के कारोबार में संलिप्त हैं, उनके खिलाफ भी एक्शन ले रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जाएजा 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू  की अध्यक्षता में 10 फरवरी को आयोजित होगा कार्यक्रम एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह  सुक्खू  की अध्यक्षता में 10 फरवरी को आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोक मीडिया के माध्यम से कलाकारों ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

एएम नाथ।  चंबा,(तीसा) 23 जनवरी :   चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम भंजराडू में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया निर्माणाधीन प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण

ऊना: 28 सितंबरः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रामपुर में बन रहे प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

DC ने टाहलीवाल में तेल टैंकर दुर्घटना स्थल का किया दौरा – नुकसान का लिया जायजा, प्रभावितों को दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

रविवार को तेल से भरा टैंकर पलटने से पेश आया था खौफनाक हादसा ऊना, 8 अप्रैल – उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में तेल से भरा टैंकर पलटने के हादसे में...
Translate »
error: Content is protected !!