83 नशा तस्करों को दबोचा…. नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

by

चंडीगढ़ : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अपने 121वें दिन में पहुंच चुकी है और इसका असर जमीनी स्तर पर दिखने लगा है. शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से 65.4 किलोग्राम हेरोइन, 1.2 किलो अफीम और 1.04 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की गई है.

इस राज्यव्यापी अभियान के तहत अब तक कुल 19,801 नशा तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की दिशा में ये अब तक की सबसे आक्रामक पहल मानी जा रही है. डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर ये कार्रवाई राज्य के सभी 28 जिलों में एकसाथ अंजाम दी गई.

राज्यभर में चला ऑपरेशन :  स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अरपित शुक्ला ने बताया कि ये अभियान 92 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में चलाया गया, जिसमें 1300 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे. इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर 200 से ज्यादा टीमों के जरिए प्रदेशभर में 417 जगहों पर एकसाथ छापेमारी की.

दर्ज हुई 56 FIR, 424 संदिग्धों से पूछताछ ;  पुलिस ने बताया कि इस एक दिवसीय ऑपरेशन के दौरान 56 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गईं और 424 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और पूछताछ की गई. कई जगहों पर स्थानीय लोगों से भी खुफिया जानकारी एकत्र की गई, जिससे पुलिस को ठोस इनपुट मिले.

सरकार की तीन-स्तरीय रणनीति का असर : अरपित शुक्ला ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई तीन-स्तरीय रणनीति—प्रवर्तन (Enforcement), नशा मुक्ति (De-addiction) और रोकथाम (Prevention) के प्रभाव स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं. इसी के तहत, 44 व्यक्तियों ने नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए इलाज लेने पर सहमति जताई है, जो एक सकारात्मक संकेत है.

मुख्यमंत्री की सख्ती और कैबिनेट सब-कमेटी की निगरानी :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए. इसी के तहत सरकार ने एक पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की है, जो इस मुहिम की निगरानी कर रही है.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एमएसपी पर कानून लाने के लिए प्रस्ताव पास करके केंद्र को भेजे पंजाब सरकार: सांसद मनीष तिवारी

विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पास किया जाए प्रस्ताव; लोकसभा में भी उठाया था मुद्दा रोपड़, 17 फरवरी: किसानों द्वारा केन्द्र सरकार एमएसपी पर कानून की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन के...
article-image
पंजाब

पानी सप्लाई करने गए व्यक्ति के जबरन उतवाए कपड़े : वीडियो बनाकर लूटे लिए डेढ लाख

गिद्दड़बाहा। थाना कोटभाई पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भलाईआना के बयान पर एक महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है? 295… हमें उतनी (295) सीटें मिलेंगी : राहुल गांधी

नई दिल्ली : एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए बढ़त बनाए हुए है। विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक को काफी कम सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। एग्जिट पोल आने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 अगस्त को मैहिंदवानी में शाम तीन वजे : प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के वाहनों व क्रैशरों से आ रहे ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद करने का फैसला

गढ़शंकर। लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी ईलाका बीत पंजाब व हिमाचल पद्रेश की संघर्ष कमेटी की मीटिंग गांव मैंहिंदवानी में हुई। जिसमें प्रदूषण व ओवरलोडिड टिप्परों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने और संघर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!