87 महिलाओं के साथ डॉक्टर ने किया बलात्कार.. 14 से 67 साल की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा

by

नॉर्वे  :नॉर्वे के एक छोटे से गांव में कई महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 55 वर्षीय पूर्व डॉक्टर अर्ने बे पर 87 महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है। यह मामला नॉर्वे के इतिहास का सबसे बड़ा यौन शोषण कांड माना जा रहा है।
पीड़ितों की उम्र 14 से 67 साल के बीच है। डॉक्टर पिछले 20 वर्षों से इन घिनौने कृत्यों को अंजाम दे रहा था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, बे नामक इस डॉक्टर ने 87 महिलाओं के साथ यौन शोषण किया, जिनमें से दो नाबालिग थीं। डॉक्टर ने अपने पेशे का दुरुपयोग कर यह सब किया। जांच के दौरान डॉक्टर ने तीन अपराध और 35 पेशागत दुर्व्यवहार के मामलों को स्वीकार किया है। पुलिस ने डॉक्टर के पास से 6000 घंटे की वीडियो सामग्री जब्त की है। इस घटना ने पूरे नॉर्वे को हिला दिया है।

जांच में खुलासा हुआ कि डॉक्टर ने बिना किसी चिकित्सीय कारण के पीड़ितों के निजी अंगों में ‘डिओडरेंट’, बोतल और अन्य सिलेंडरनुमा वस्तुएं डालीं। एक महिला ने बताया, “इससे मुझे बहुत दर्द हुआ।” फ्रॉस्टा नामक छोटे गांव में एक सम्मानित डॉक्टर के रूप में मशहूर इस व्यक्ति के ऐसे घिनौने काम सुनकर गांववाले स्तब्ध हैं।

अगस्त 2022 में स्वास्थ्य अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। 2023 में उसे औपचारिक रूप से आरोपित किया गया, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता के बावजूद उसे गिरफ्तार करने का कोई आधार नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ : एक दुकान से 500 रुपए में पपीते और संतरों की ख़रीददारी की

एएम नाथ। धर्मशाला :  एक बार फिर आम आदमी की तरह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियाँ लीं। मुख्यमंत्री शाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक बदहाली के बाद अब परिवारों की बर्बादी : हिमाचल में लाॅटरी शुरू करने पर अनुराग ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से लॉटरी शुरू करने पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा...
article-image
पंजाब

डेरा संत नारायण दास शेरपुर ढको में संत अमरदास, संत राम किशन, संत बीबी जुआली की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

संत महापुरुष, सांसद डॉ. राज, डॉ. जतिंदर, विश्व कुश्ती चैंपियन सुल्तान सिंह की ओर से शिरकत की गई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्म ज्ञानी, महान परोपकारी, नाम के रसीए श्रीमान संत अमरदास जी की 15वीं...
Translate »
error: Content is protected !!