871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

by

कुटलैहड़ :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर नया इतिहास लिख दिया है। गौर रहे कि राज्य में जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी और कुटलैहड़ को कैबिनेट मंत्री मिला था।  उस समय मंत्री वीरेंद्र कंवर उक्त पुल निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और नितिन गडकरी के साथ चर्चा करते रहे। पहले उक्त पुल का सर्व करवाया। फिर डीपीआर तैयार करवाई। अब प्रधानमंत्री ने उक्त पुल का शिलान्यास किया। इस पुल के निर्माण की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और एक आधुनिक तरीके से पुल का निर्माण होगा।

                                                केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हमीरपुर में संबोधन में कहा कि अगर देश में अढ़ाई वर्ष कोविड में व्यतीत नहीं होता। तो आज लाठियाणी मंदली बनकर तैयार होता। गडकरी ने बताया कि उक्त पुल निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने काफी मशक्कत की और कई बार मुलाकात करके पुल निर्माण करवाने के लिए जोर दिया था।  केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि तीन दशकों से जब भी चुनाव आते थे तो कांग्रेस नेता झूठे शिलान्यास करके लठियाणी मंदली पुल निर्माण के लिए जनता को भ्रमित करते थे। लेकिन हमने पहले पुल निर्माण के लिए बजट में प्रावधान करवाया। फिर भूमि अधिग्रहण करवाने की प्रतिक्रिया को पूर्ण किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब के फतेहगढ़ में फिल्माया गया संजीव बस्सी का 28वां गीत ब्लैकिया -2

बद्दी 19 अप्रैल (तारा) :  बीबीएन के मशहूर गायक एवम पत्रकार संजीव बस्सी का 28वां पंजाबी सॉन्ग ब्लैकिया -2 पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में फिल्माया गया । जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से ही सुनिश्चित हो ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन: एडीसी गंधर्वा राठौड़

धर्मशाला, 27 सितम्बर। ठोस और तरल कचरे के सही निष्पादन की शुरुआत घरों से ही होनी चाहिए। स्वच्छता से जुड़े विभागों को ठोस और तरल कचरे के निष्पादन को लेकर आम जनमानस को जागरूक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल पांगी में शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : विभागों को उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए दिये निर्देश

पांगी,25 नवंबर : आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज शीतकालीन तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासीय आयुक्त ने सभी विभागो से आने वाले सर्दियों के मौसम में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने बकाया राशि सत्यापन एवं समायोजन के लिए विशेष सार्वजनिक शिविर की घोषणा की

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 30 जून: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के आवंटियों और हस्तांतरणधारकों को बकाया राशि (Outstanding Dues) के सत्यापन एवं...
Translate »
error: Content is protected !!