88 लाख रुपए की धनराशि होगी व्यय, 6 माह के भीतर पूर्ण होगा निर्माण कार्य : कुलदीप सिंह पठानिया

by

रायपुर से फगोत सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य में व्यय होगी 5 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि
चंबा (चुवाड़ी), 29 नवंबर
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत रायपुर में 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले गगाहर से गांव पखरोदू के लिए संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया।
गगाहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात में सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव पखरोदू के लोगों की लंबे समय से चल रही सड़क मांग को पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को छह माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि गांव पखरोदू से नागा नाल को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए विभागीय औपचारिकताए को पूर्ण किया जा रहा है और इसी मार्ग को नाग बिंतरू परिसर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इससे तीन से चार गांवों के साथ-साथ नाग बिंतरू मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए पठानिया ने कहा कि रायपुर से फगोत सड़क के सुधार और मेटलिंग व टायरिंग कार्य में 5 करोड़ 24 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। इस कार्य के लिए कार्य योजना को तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव धमनाड़ी सड़क के मेटलिंग व टायरिंग कार्य में 1 करोड़ पर की धनराशि व्यय होगी। अप्पर गगाहर से लोहर गगाहर सड़क मार्ग के लिए सर्वे को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव चक्की और रखेड़ को भी सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए कार्य योजना को तैयार किया जा रहा है।
क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सारना, सलोह, चलाड़ी और उनके साथ लगते गांवों के लिए उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिस पर लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है जिसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने
लोगों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के मंडल निर्देशक राम सिंह चंबियाल, नगर पंचायत चुवाड़ी उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर,उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन , वनमंडल अधिकारी प्रोजेक्ट आईडीपी रामपाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशाषी अभियंता अधिशासी अभियंता पंकज राठौर, सीडीपीओ धर्म सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत रायपुर राजमल, तुरकड़ा अंजु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अजय शर्मा और सुमन भारती, नियुक्तियों के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बिट्टू काआभार जताया

हमीरपुर 11 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय शर्मा और कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने रविवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से उनके आवास पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क किनाने खड़े ट्रक से जा टकराई एचआरटीसी की बस : दो कारों को भी हुआ नुक्सान

एएम नाथ। डलहौज़ी :  शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब एनएच-154A पर सुक्ड़ाईबाईं में एचआरटीसी की एक बस (HP-68-2805) तकनीकी खराबी के चलते सड़क किनारे खड़े एक ट्रक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नहीं चला पैंतरा हो गई फेल – बहू को बेल न मिलने पर अतुल सुभाष के पापा का बड़ा बयान

बेंगलुरु की सिविल कोर्ट में इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में सोमवार को सुनवाई हुई।  निकिता सिंघानिया समेत तीनों आरोपियों ने कोर्ट में बेल की अर्जी डाली थी, जिसे अदालत ने टाल दिया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार ब्लास्ट : कई इमारतें क्षतिग्रस्त आसपास की कई इमरतों के शीशे टूटे, पुलिस ने इलाका सील किया

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस थाने के पास करीब 9:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर...
Translate »
error: Content is protected !!