मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों को दूर करने को प्रशिक्षित की जा रही महिलाएं : अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा और साहू में एकदिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

by

शिविर में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की बतौर मुख्य शिरकत
चंबा, 29 नवंबर :
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत जडेरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जागरूकता शिविर में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
शिविर में स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका, आशा वर्कर और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जडेरा के स्कूली छात्र छात्राओं के साथ पिरामिल फाउंडेशन से नरेंदर कुमार, विपिन कश्यप तथा जागोरी संस्था से उमा देवी ने हिस्सा लिया l
एसडीएम अरुण शर्मा ने महिलाओं को मासिक धर्म के प्रति जागरूकता को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने इस विषय पर समाज में खुल कर बात करने पर विशेष बल दिया l जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि ठाकुर ने जानकारी देते हुऐ बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य उपस्थित महिलाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जायेगा l इस प्रशिक्षण के बाद यह महिलाएं अपने समाज में मासिक धर्म के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार करेगी l पिरामिल फाउंडेशन से नरेंदर कुमार ने भी इस दौरान संतुलित आहार के बारे मे प्रमुखता से बात की तथा जागोरी संस्था से उमा ने समाज में कैसे घुल कर इस विषय पर बातचीत शूरू करे तथा सेनेटरी पैड को कैसे प्रयोग करें तथा इसका निष्पादन कैसे करे इस पर विशेष बातचीत की l धनो देवी सुपरवाइजर ने भी इस कार्यक्रम में अपने अनुभव साँझा किये और इस दौरान विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने व्यक्तिगत स्वछता पर विचार साँझा किये i इस कार्यक्रम में अपराजिता…. मैं चम्बा की के जिला स्तरीय प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अमित जरयाल ने इसके प्रति मिथक धारणाओं के बारे विस्तार से बताया क्यों और कैसे यह धारणाएं पनपी और इसका कैसे खंडन करे, इस विषय मैं विस्तार से जानकारी दी तथा इंदिरा ठाकुर सुपरवाइजर साहू ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष सहयोग दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे 5 श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू

चंबा, 28 जुलाई । हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर प्रशासन की त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप मणिमहेश यात्रा मार्ग पर प्रतिकूल मौसम के बीच फंसे हैदराबाद के पांच श्रद्धालुओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार से हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब – कहां गए राहत राशि के 76 लाख रुपये

लूहरी प्रोजेक्ट प्रभावितों को सतलुज जल विद्युत निगम प्रबंधन की ओर से जारी 76 लाख की मुआवजा राशि के आवंटन पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल : वारदात के समय बच्चे के साथ उसका दादा था

घुमारवीं : भराड़ी थाना के तहत हरितल्यांगर (जोहड़ी) गांव में पांच साल का बच्चा बंदूक के छर्रे लगने से घायल हो गया। मासूम को गंभीर हालत में आईजीएमसी दाखिल है। वारदात के समय बच्चे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने वार्षिक बजट 2025-26 के लिए आमंत्रित किए सुझाव

एएम नाथ। शिमला  राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से बजट में समाज...
Translate »
error: Content is protected !!