खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग, जय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत

by

कहा, राजनीतिक विरोध मर्यादा में रहकर करें कांग्रेस नेता

पटना में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी करने का आरोप

एएम नाथ। चम्बा :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ थाना चम्बा में शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे ने सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी की है।
26 अक्तूबर को थाना प्रभारी को सौंपी शिकायत में जय सिंह ने कहा कि खड़गे का कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत के अनुसार, खड़गे ने कहा था कि, “मोदी नहीं जाएगा, मोदी का बाप भी जाएगा।” जय सिंह ने इसे प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति अपमानजनक बताते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
जय सिंह के अनुसार, खड़गे ने यह टिप्पणी 25 अक्तूबर को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह के दौरान की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राजनीतिक विरोध में मर्यादा और संस्कारों की सीमाएं लांघ रहे हैं। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति इस तरह की टिप्पणियां राजनीतिक शिष्टाचार के विपरीत हैं।
भाजपा नेता ने शिकायत में कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों को एक-दूसरे की नीतियों और कार्यप्रणाली की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन विरोध करते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की ऐसी टिप्पणियां उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाती हैं। जय सिंह ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियों तक नहीं ले जाना चाहिए।
उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की जांच करने, शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाने का आग्रह किया है।
जय सिंह ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भीतर होना चाहिए और किसी भी नेता के परिवार के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में बिछी बर्फ की सफेद : जमकर नाचे टूरिस्ट

 डलहौजी : नए साल के पहले ही दिन, चंबा ज़िले का मशहूर टूरिस्ट शहर डलहौजी पहली बर्फबारी के बाद गुलजार हो गया। पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जबकि बर्फ से ढके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप में डाउन रिवर एवं स्लालोम रेस का आयोजन

शिमला 07 मार्च – शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र सुन्नी में आयोजित हो रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन आज डाउन रिवर रेस एवं स्लालोम रेस का आयोजन किया गया। डाउन रिवर रेस की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झंडा चढ़ाने की रस्म व जोहड़ पूजा के साथ शुरू हुआ दो सप्ताह तक चलने वाला मेला

पट्टा मेहलोग, 2 अप्रैल (तारा) : क्षेत्र का ऐतिहासिक व लाखों श्रद्धालुओं की अगाध धार्मिक आस्था का प्रतीक मेला जोहड़ जी साहिब वीरवार को विधिवत अरदास व झंडा चढ़ाने की रस्म व जोहड़ पूजा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 महीने में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लिया 27000 करोड़ का कर्ज : अनुराग ठाकुर

रोहित भदसाली। शिमला :  पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछले 18 महीनों में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है. उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!