88 पदों के परिणाम हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने किए घोषित

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 23 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने पांच अलग-अलग पोस्ट कोड के कुल 88 पदों के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-903 के 82 पदों का परिणाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा कॉपी होल्डर पोस्ट कोड-982 के 2 पदों, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (पैटर्न मेकिंग) पोस्ट कोड-992 के 2 पदों और वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (आर्किटेक्चर) पोस्ट कोड-997 के एक पद के लिए परिणाम घोषित कर दिया गया है।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइकोलॉजिस्ट-कम-रिहेबिलिटेशन ऑफिसर पोस्ट कोड-994 के एक पद के लिए कोई भी उम्मीदवार पात्र नहीं पाया गया है।
उन्होंने बताया कि ये सभी परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लाभार्थियों का आंकड़ा 4.20 लाख के पारः डीसी

ऊना जिला ऊना में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ लगाने का आंकड़ा 4.20 लाख के पार पहुंच गया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए नादौन तैयार : 3 को आरएस बाली करेंगे उदघाटन, 5 को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे समापन – DC हेमराज बैरवा

देश-विदेश की टीमों के स्वागत के लिए सजने लगा नादौन का रामलीला ग्राउंड, 5 नवंबर को अनुज शर्मा और गौरव कौंडल जैसे कलाकार भी मचाएंगे धमाल नादौन 01 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अमित मेहरा ने संभाला चंबा के एडीएम का कार्यभार : हिमाचल प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी है अमित मेहरा

एएम नाथ। चंबा, 20 जून :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 बैच के अधिकारी अमित मेहरा ने चंबा ज़िला के नए अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) के रूप में कार्यभार संभाला है ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

इन्दौरा :    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के उपरान्त इन्दौरा में एक विशाल जनसभा...
Translate »
error: Content is protected !!