8,883 पात्र श्रमिकों को 32.32 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार ने वितरित किए : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (एचपीबीओसीडब्ल्यू) के माध्यम से श्रमिकों को 32.32 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय लाभ बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत पात्र 8,883 कामगारों को वितरित किया गया है। प्रदेश सरकार इन पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय लाभ जारी कर इनका कल्याण सुनिश्चित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड के 3,514 पात्र श्रमिकों को बच्चों की शिक्षा के लिए 10.59 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा, विवाह सहायता राशि के रूप में 2,543, कामगारों को 12.97 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मातृत्व एवं पितृत्व लाभ योजना के अंतर्गत 537 श्रमिकों को 1.71 करोड़ रुपये की राशि वितरित की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 248 पात्र श्रमिकों को 35.85 लाख रुपये की चिकित्सा सहायता राशि जबकि 1,000 रुपये मासिक पेंशन योजना के तहत 85.13 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। इन सभी योजनाओं पर प्रदेश सरकार द्वारा 32.32 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। इसके अलावा, प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड के माध्यम से पहली दो बेटियों के जन्म पर श्रमिकों को 51 हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई पुरूष या महिला जिन्होंने प्रदेश सरकार की किसी परियोजना या पंचायत के निर्माण कार्य, निजी निर्माण कार्य और मनरेगा कार्य में वर्ष में 90 दिन काम किया है, वह बोर्ड के अंतर्गत पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। पंजीकरण के उपरांत पात्र श्रमिक सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकंेगे। उन्होंने कहा कि अगस्त 2024 तक प्रदेश में 10,182 नये श्रमिकों को बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के विभिन्न मुद्दों का समाधान करने और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सुनिश्चित कर रही है कि सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का अधिकतर लाभ मिल सके। वर्तमान में एचपीबीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत श्रमिकों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा 13 कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिसके अंतर्गत लाभार्थियों को उनके बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से धनराशि दी जा रही है। इसके अलावा, बोर्ड द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत समय-समय पर श्रमिकों के लिए चिकित्सा शिविर और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमती के गगन शर्मा बने युवाओं के लिए प्रेरणा, छोटे बगीचे से लिख रहे सफलता की नई कहानी

योगेश चौहान : अर्की- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के प्रगतिशील किसान एवं प्रकृति प्रेमी गगन शर्मा अपनी मेहनत, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण के कारण क्षेत्र के युवाओं के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 तस्कर हेरोइन के साथ रंगेहाथ पकड़े: बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एएम नाथ । बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से करीब 57.5 ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 कोर्स निःशुल्क करवाएं जाएंगे : ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन

नाहन 4 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा दो कोर्स ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन के संचालित किये जा रहे हैं जो 450 घण्टे का...
Translate »
error: Content is protected !!