मंझली स्कूल को मिला नया नेतृत्व : प्रकाश ठाकुर संभालेंगे एसएमसी की कमान…धने राम बने उपाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन

by

अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने जताया विश्वास, शिक्षा के साथ विकास कार्यों को मिलेगी नई गति।

तीर्थन घाटी, गुशैनी बंजार (परस राम भारती):- जिला कुल्लू उपमंडल बंजार में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत मशियार के अंतर्गत राजकीय उच्च पाठशाला मंझली में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। यह प्रक्रिया अभिभावकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रकाश ठाकुर को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा धने राम को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा समिति में नील चंद, जीवन सिंह, जयवंती देवी, बबीता देवी, ढेवा राम, कला देवी, राजू तथा पिंगला देवी को सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार, टीजीटी नारा ठाकुर, भाषा अध्यापक रूप चंद तथा टीजीटी शिवानी वैद्य सहित अभिभावकों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के अनुशासन तथा विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय योगदान देगी। समिति के सहयोग से विद्यालय विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने सभी अभिभावकों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विद्यालय में जो भी आवश्यकताएं और कमियां होंगी, उन्हें सभी के सहयोग से दूर करने तथा विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। क्षेत्र के लोगों ने भी आशा जताई कि नई एसएमसी के गठन से विद्यालय और शिक्षा के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में जल्द शुरू होगी दालचीनी की खेती, तनोह से शुरू होगा शुभारंभ – वीरेंद्र कंवर

ग्राम पंचायत सिंहाणा किसानों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर ऊना, 25 सितंबर – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंहाणा में किसानों के लिए आज एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार! सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने के संकेत, विभागों में फेरबदल भी संभव

सीएम सुक्खू बोले- PAC की बैठक के बाद होगा फैसला; एक-दो मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मिल सकती है जगह एएम नाथ। शिमला : शिमला, 11 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम का प्रथम स्तरीय निरीक्षण 16 सितंबर से : डीसी कार्यालय में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

धर्मशाला, 01 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला काँगड़ा में इलैक्ट्रोनिक मतदान मशीनों का प्रथम स्तरीय निरीक्षण 16 सितम्बर, 2023 से किया जाएगा इस बाबत शुक्रवार को डीसी कार्यालय में समस्त मान्यता प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्षद की भूमिका स्थानीय स्तर पर समस्या निराकरण में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी की गरिमामयी उपस्थिति में आज उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने नगर पंचायत अर्की के वार्ड...
Translate »
error: Content is protected !!