89 पौंग डैम स्थापितों को भूमि आवंटन के प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री सुक्खू ने किए प्रदान : 50 वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं और उन्हें अपने दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ा – मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा ज़िला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में एक कार्यक्रम के दौरान 89 पौंग डैम स्थापितों को भूमि आवंटन के प्रमाण पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परिवार गत 50 वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे हैं और उन्हें अपने दस्तावेज़ प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
May be an image of 1 person and dais
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक परिवार को घर बनाने के लिए 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि देहरा दौरे के दौरान दो बेटियों ने अवगत करवाया कि बरसात के मौसम के दौरान यहाँ आवागमन का कोई साधन उपलब्ध नहीं होता था। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि इस वर्ष दिसंबर तक नंदपुर पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
May be an image of 4 people, temple and text that says "भापदा्क 啊 प्रास्य का उदघाटन श्री सुखविन्द्र सिंह सुकखू माननीच मुृखयमन्र्री हिमाचल प्रदेश के कर कमलों द्वारा श्रीमती कमलेश ठाकुर माननीव विधायक देहरा विधानसभा क्षेत्र की उपस्थिति म में सम्पन्न हुआ। सस्ठम 2082 दिनांक 03 33 जून,20 ,2025 न"
इस अवसर पर पूर्व विधायक विप्लव ठाकुर, विधायक कमलेश ठाकुर, संजय रतन और आशीष बुटेल, हिमाचल वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, सलाहकार (आईटी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा कृषि व ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, ऊन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, कांग्रेस नेता डॉ. राजेश शर्मा, देवेंद्र जग्गी, सुरेंद्र मनकोटिया, पुष्पिंद्र ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
May be an image of 2 people, speaker and crowd
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र व जीटीओ के लिए साक्षात्कार 23, 24, 25 व 26 मई को

ऊना – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड हेतू सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र, जीटीओ के विभिन्न पद भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्था बर्बाद कर रही है सुख्खू सरकार : डॉ. जनक राज

हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था ICU में, क्या पढ़ेगा प्रदेश, क्या बनेगा भविष्य? एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के खोखले नारे अब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश बनाए 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबर – बूथों पर भी अब होगा 12 सदस्यीय कमेटी का गठन

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपनी संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव किया है।  सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ऊना बाजार में मास्क न पहनने पर काटे चालान, जागरूक भी किया

ऊना :   एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज ऊना शहर में मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। उन्होंने न्यू आईएसबीटी ऊना, रोटरी चौक, जीवन मार्केट व खोखा मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण किया...
Translate »
error: Content is protected !!