89 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र, मंडी के 479 बच्चों की पढ़ाई,आवास,शादी,पालन पोषण व स्वरोजगार का खर्च उठाएगी सरकार : चंद्रशेखर

by

धर्मपुर (मंडी)16 नवंबर:
बागवानी प्रशिक्षण भवन सिद्धपुर में वीरवार को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर थे जबकि अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी स्वाति डोगरा ने की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक चंद्रशेखर ने कहा की सुख आश्रय योजना माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक अनूठी और श्रेष्ठ पहल है जो अनाथ बच्चों के लिए लाइफलाइन का काम कर रही है। उन्होंने कहा की सरकार ने ऐसे बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया है। धर्मपुर में ऐसे 33 बच्चों और गोपालपुर खंड के 56 बच्चों की पहचान हुई है जिनका पालन पोषण ,शिक्षा,आवास, विवाह आदि का खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा की राज्य सरकार एक पालक माता पिता की तरह इन बच्चों की न केवल निर्वाह कि व्यवस्था कर रही है बल्कि उनके भावी जीवन की चिंता भी सरकार को है। उन्होंने कहा की जिला मंडी में 479 बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा की यह योजना मण्डी में जिलाधीश एवम बाल कल्याण सरक्षण समिति की निगरानी में जबकि खंड स्तर पर उपमंडलाधिकारी की देखरेख में चल रही है। आजकल जिनको इस योजना का लाभ मिलना है उनके दस्तावेज युद्ध स्तर पर बन रहे है ताकि उन्हे जल्दी से जल्दी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इस मौके पर सुख आश्रय योजना में चयनित पात्र अनाथ 89 बच्चों को प्रमाणपत्र बांटे तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों को बधाई पत्र व बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत फिक्स्ड डिपॉजिट प्रति 21 हजार भी दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने इस मौके पर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला बाल सरंक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के सभी घटकों की बारीकी से जानकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी। उपमंडलाधिकारी स्वाति डोगरा ने कहा की वह सुनिश्चित करेगी की कोई भी बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुंदन हाजरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें समानित भी किया।समारोह में वृत प्रयबेक्षक, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

STF की बड़ी कार्रवाई : डलहौजी में नाकाबंदी के दौरान नशे की खेप पकड़ी

सोलन से चंबा जा रही भुक्की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान को मिली मजबूती, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस एएम नाथ। डलहौजी :  नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत 13500 महिलाएं लाभांवित: पठानिया

सल्ली में पौषण माह पर शगुन योजना के तहत 14 लाभार्थियों को दिए चेक , विधायक ने पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन धर्मशाला, शाहपुर 29 सितंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंद दिनों में पैसा दोगुना करने के लालच में 22 लोगों ने गंवाए करीब 4 करोड़, क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का आरोप

कमांद में सिराफिना कंपनी के जरिए 100% मुनाफे का दावा, बदनामी के डर से कई पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंचे; पधर पुलिस ने जनवरी में दर्ज की थी FIR रोहित जसवाल। मंडी। हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर नए भर्ती आयोग की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी: मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर नए भर्ती आयोग की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी। नए आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!