8वें वेतन आयोग ने जारी किया शेड्यूल : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका

by

नई दिल्ली : केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग को सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने मिले हैं। इसी को ध्यान में रखकर वेतन आयोग ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में वेतन आयोग ने हैदराबाद, श्रीनगर और लद्दाख में अपनी आगामी बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि देहरादून और दिल्ली में वेतन आयोग की बैठक हो चुकी है। इन बैठकों का उद्देश्य वेतन आयोग से जुड़े मामलों पर हितधारकों, सरकारी संगठनों, संस्थानों और कर्मचारी संघों/एसोसिएशनों के साथ बातचीत करना है। ये बैठकें मई और जून 2026 में आयोजित की जाएंगी। इच्छुक पक्षों को सबसे पहले 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मेमोरेंडम जमा करने होंगे और उसके बाद वेतन आयोग से मिलने का समय लेना होगा।

कब और कहां होगी बैठक ?.. शेड्यूल के मुताबिक वेतन आयोग 18 और 19 मई 2026 (सोमवार और मंगलवार) को हैदराबाद, तेलंगाना का दौरा रहेगा। 8वें वेतन आयोग ने कहा कि इच्छुक हितधारकों को अपना ज्ञापन वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करना होगा और 8 मई, 2026 से पहले अपॉइंटमेंट लेना होगा। इसके बाद यूनिक मेमो ID भी देनी होगी। इसके अलावा वेतन आयोग 1 जून से 4 जून, 2026 (सोमवार से गुरुवार) तक श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर (UT) का दौरा करेगा। जो संगठन, संस्थान और यूनियन/एसोसिएशन श्रीनगर में आयोग के साथ बातचीत करना चाहते हैं, उन्हें 16 मई, 2026 से पहले अपना ज्ञापन और मिलने का अनुरोध जमा करना होगा।

वहीं, वेतन आयोग 8 जून 2026 (सोमवार) को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का दौरा करेगा। केंद्र सरकार के संगठनों/संस्थानों और लद्दाख स्थित यूनियन/एसोसिएशन के संबंधित हितधारक 16 मई, 2026 से पहले ज्ञापन जमा कर सकते हैं और मिलने का समय मांग सकते हैं। वेतन आयोग उचित समय पर विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के शहरों में भी अलग से बैठकें करेगा। आयोग समय आने पर अन्य राज्यों/UTs के शहरों में अलग-अलग बैठकें करेगा।

बढ़ गई ये डेडलाइन :  इस बीच, वेतन आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की समय सीमा 30 अप्रैल, 2026 से बढ़ाकर रविवार, 31 मई, 2026 कर दी है। बता दें कि पिछले साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग का गठन हुआ था। वेतन आयोग ने इस साल फरवरी में वेबसाइट को लॉन्च किया। वेबसाइट के जरिए वेतन आयोग से सभी अपडेट लिए जा सकते हैं। वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा के सीनियर सिटीजन बीत मंडल के अध्यक्ष राणा दर्शन सिंह व युवा र्मोचा के गौरव सोहल अध्यक्ष नियुक्त : पूर्व सांसद खन्ना ने कार्याकर्ताओं से कहा लोक सभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाए

गढ़शंकर । भाजपा बीत मंडल की बैठक शीतला माता मंदिर, अड्डा झूगियां के परिसर में बीत मंडल के अध्यक्ष बिल्ला कंबालां की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजपा के बरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद अविनाश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा

एएम नाथ। चम्बा : सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग डॉ. आशा लकड़ा 2 से 4 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगी। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. आशा लकड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति विस्तृत समीक्षा

मनरेगा में 55.13 लाख मानव दिवस सृजित, 15 मार्च तक शत प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में आयोजित खंड विकास अधिकारियों...
article-image
पंजाब

तीन स्वर्ण पदक जीतकर धीरज बेदी ने थाईलैंड के पताया शहर में वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते – 2024 में जर्मनी में होने वाली पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

गढ़शंकर, 6 जनवरी: गढ़शंकर के सैला खुर्द के 24 वर्षीय युवक धीरज बेदी ने थाईलैंड के पताया शहर में वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन...
Translate »
error: Content is protected !!