कबड्डी खिलाड़ी ने पत्नी और बेटे को गोली मारी : खुद को भी मारी गोली, तीनों गंभीर घायल

by

फिरोजपुर :  गांव बाजीदपुर में शुक्रवार दोपहर हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। 37 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी जगसीर सिंह उर्फ साबा ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी 32 बोर की पिस्तौल से पहले पत्नी नवनीत कौर और चार वर्षीय बेटे वारिसदीप सिंह को गोली मारी, फिर खुद को भी गोली मार ली।

तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है। घटना करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जगसीर सिंह घर लौटने के बाद अपने छोटे बेटे को दुकान से सामान दिलाकर लाया। कुछ देर बाद वह कमरे में चला गया। इसी दौरान गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। तीनों खून से लथपथ हालत में पड़े थे।

बच्चे के लीवर में लगी गोली

पड़ोसियों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लुधियाना रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के सिर में जबकि बच्चे के लीवर में गोली लगी है। घर की छत में भी एक गोली फंसी मिली है।

सूचना मिलते ही एसपी मुख्यालय धर्मवीर सिंह और डीएसपी करण शर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्तौल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

घटना के कारणों की पड़ताल में जारी

घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परिजनों का कहना है कि परिवार खुशहाल था और आर्थिक रूप से भी संपन्न था। जगसीर सिंह के पास 20 एकड़ जमीन थी और वह 150 एकड़ भूमि ठेके पर लेकर खेती करता था। दो दिन पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा गया था।

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। इस वारदात ने लाइसेंसी हथियारों की निगरानी और पारिवारिक विवादों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सीएम और सांसदों की टीम लेकर पीएम आवास के बाहर कैसे पहुंचे राहुल गांधी? धरने की इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली : नीत पेपर लीक को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब सियासी मोड़ ले चुका है. मंगलवार यानी 21 जुलाई को यह मामला जंतर-मंतर से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने फुटबॉल टीम को एक लाख की राशि देकर किया सम्मानित : एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा भेजी राशि

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के अध्यक्ष एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर की फुटबॉल टीम...
article-image
पंजाब

रंजिश में युवक की हत्या : टिब्बा रोड पर 18 राउंड फायरिंग से दहशत

लुधियाना। टिब्बा रोड के स्वतंत्रता नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में करीब 18 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई...
article-image
पंजाब

सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी हरियाणा में आप सरकार बनने पर प्रत्येेक गांव में पहुंचेगा : सुशील गुप्ता

नई दिल्ली :  सतलुज यमुना लिंक नहर  पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा मैंबर सुशील गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने हरियाणा के लोगों को एसवाईएल की गारंटी दी है। सुशील गुप्ता...
Translate »
error: Content is protected !!