बंटी बैंस का बड़ा पलटवार! सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, “मेरे पास नहीं आता था पैसा

by

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने गीतकार बंटी बैंस पर आरोप लगाए हैं। अब एक बार फिर बंटी बैंस के मूसेवाला के माता-पिता पर लगाए गए आरोपों के बाद बंटी बैंस ने एक और पोस्ट शेयर की है।

जिसमें उन्होंने कहा है कि पैसों का हिसाब उनके पास कभी नहीं आया। उनका काम गाने भेजना और रिलीज़ डेट बताना था।

अपनी पोस्ट में बंटी बैंस ने कहा कि हिसाब कभी मेरे पास नहीं आया, न ही ‘वन डिजिटल’ के शब्बीर मोमिन ने मुझे कभी बताया कि उन्होंने अंकल और आंटी को कितने पैसे भेजे, न ही अंकल ने पिछले 4-5 महीनों से शेयर किया कि शब्बीर मोमिन के पास कितने पैसे बचे हैं। लोग कमेंट्स में मुझसे परिवार को हिसाब देने के लिए कह रहे हैं, लेकिन मैंने कोई हिसाब नहीं छिपाया है जो मैं दे सकूं। मेरा काम सिर्फ म्यूज़िक प्रोड्यूसर या सिद्धू के भेजे गानों को ‘वन डिजिटल’ ग्रुप में डालना और रिलीज़ डेट तय करना था। पूरा एग्रीमेंट सिद्धू परिवार और शब्बीर मोमिन के बीच था और पैसे भी सीधे उनके पास जाते थे।

बंटी बैंस ने यह भी कहा कि वह खुद शब्बीर मोमिन से सिद्धू परिवार के बकाया पैसे और अकाउंटिंग रिपोर्ट देने के लिए कह रहे हैं, जिसका सबूत (कॉल और मैसेज) मेरे पास है। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं अंकल जी के साथ नहीं हूं और न ही मैंने कभी शब्बीर का साथ दिया है। मुझे उम्मीद है कि आप और अंकल-आंटी इस सच्चाई को समझेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लाक खेल अधिकारी राज कुमार का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

गढ़शंकर, 5 मार्च : ब्लाक गढ़शंकर 2 के ब्लाक खेल अधिकारी राज कुमार का सेवानिवृत्ति पर विशेष सम्मान किया गया। गढ़शंकर-2 के ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी कार्यालय फतेहपुर में विशेष समारोह आयोजित कर उनकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती : लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया से डाली पोस्ट गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए

लॉरेंस बिश्नोई समूह ने शनिवार को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल्पा में बालिका आश्रम का मुख्यमंत्री ने किया दौरा : अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार -मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

किन्नौर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही...
article-image
पंजाब

गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्षों में 27 करोड़ लोगों का अत्यधिक गरीबी रेखा से बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता दीक्षा सुधु द्वारा जारी प्रेस नोट में विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि मोदी सरकार के 11...
Translate »
error: Content is protected !!