9 जगह केस आए सामने, लाइसेंस होंगे कैंसिल : 25 से कम उम्र वालों को नहीं बेची जा सकती शराब

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में होटल, क्लब और पब में नाबालिग ग्राहकों को शराब परोसने वालों पर एक्साइज विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग की तरफ से दो दिन चलाई गई स्पेशल ड्राइव में 9 जगह पर नाबालिगों को शराब परोसे जाने के मामले पकड़ में आए। सारे केस लुधियाना एरिया के हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी कहा, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में नियम तोड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।  हरपाल सिंह चीमा बताया कि शराब परोसने से पहले ग्राहकों की उम्र की पुष्टि सहित आबकारी प्रबंधों और नियमों का सख्ती से पालन राज्य में की जाएगी। बार मालिकों और प्रबंधकों को आवश्यक चेतावनियों को प्रमुखता से प्रदर्शित करने और उनके पालन की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन शराब विक्रेताओं को भविष्य में होने वाले उल्लंघनों से बचने के लिए अपने स्टाफ को आवश्यक प्रशिक्षण देने के लिए भी कहा गया है। पहले भी इस तरह के केस सामने आते रहे हैं।

शराब 25 से कम उम्र वालों को नहीं बेची जा सकती  :   विभाग की टीम ने दो दिन 23 स्थानों पर निरीक्षण किया। इस दौरान टीमों ने सारी कार्रवाई के पुख्ता सबूत जुटाए हैं। यह टीमें सीधे मुख्यालय से जुड़ी थी। प्रवर्तन टीमों को कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए शराब विक्रेताओं के स्थानों की लगातार निगरानी और निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब इंटॉक्सिकेंट्स लाइसेंस एंड सेल्स ऑर्डर 1956 के तहत किसी भी लाइसेंसधारक के लिए 25 साल से कम उम्र के व्यक्तियों को शराब बेचने की मनाई है और इस कानून का उल्लंघन करने पर मुकदमा चलाया जा सकता है और शराब बेचने के लाइसेंस को निलंबित किया जा सकता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर तहसील में 14 हजार से अधिक प्रमाणपत्रों के आवेदन लंबित : 3-4 महीने से तहसील और सुविधा केंद्र के चक्कर काट रहे लोग, नए डीजी पंजाब पोर्टल पर भी करीब 1,500 आवेदन पेंडिंग

गढ़शंकर, 16 सितंबर। गढ़शंकर तहसील में विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए किए गए 14 हजार से अधिक आवेदन लंबित होने का मामला सामने आया है। इनमें जाति प्रमाणपत्र, रेजिडेंस प्रमाणपत्र, इनकम प्रमाणपत्र सहित अन्य प्रमाणपत्रों के...
article-image
पंजाब , समाचार

बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल के सदस्‍यों को करता था हथियार सप्‍लाई : रिंदा और अमरीका आधारित हैप्पी पासिया के अहम साथी को राजस्थान से एजीटीएफ ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे आपरेशन के दौरान पाक आधारित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमरीका आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी-थरूर ने फिर पार्टी लाइन से हटकर दिया बयान : ईरान युद्ध पर भारत सरकार के रुख पर बंटी कांग्रेस?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई है. जहां कांग्रेस भारत में केंद्र सरकार के रुख पर हमलावर है तो वहीं पार्टी के दो नेताओं ने सरकार के रुख...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में ए.डी.जी.पी. डॉ. नरेश कुमार अरोड़ा द्वारा नशा मुक्ति पर बड़ा कार्यक्रम, लोगों से नशे से दूर रहने की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत आज ए.डी.जी.पी. (ह्यूमन राइट्स) डॉ. नरेश कुमार अरोड़ा ने माहिलपुर के एक निजी पैलेस में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित...
Translate »
error: Content is protected !!