9 र्बोड आफ डायरेकटरज जाएगे चुने, 18 अगस्त को होगे नामांकन पत्र दाखिल : दी होशियारपुर केंद्री सहिकारी बैंक लिमटिड होशियारपुर के र्बोड आफ डायरेटरज का चुनाव 29 अगस्त को

by

होशियारपुर। दी होशियारपुर केंद्री सहिकारी बैंक लिमटिड होशियारपुर के बोर्ड आफ डायरैकटरज के 9 डायरकैटरज का चुनाव 29 अगस्त, 2022 को होगा। जिसके लिए चुनाव प्रक्रिया का जारी कर दिया गया। जिसके तहत मैंबर सभाओं को अपने प्रस्तावों की कापियां बैक मेनैजर के पास बैंक के मुख्य कार्यालय रेलवे रोड़ होशियारपुर में 16 अगस्त तक जमा करवाई जा सकती है। यह जानकारी दी होशियारपुर केंद्री सहिकारी बैंक लिमटिड होशियारपुर के एमडी अमनदीप सिंह बराड़ ने देते हुए कहा कि र्बोड आफ डायरेकटरज के सभी नौ डायरेकटरज का चुनाव चुनाव प्रोग्राम के मुताविक होगा। यह चुनाव पंजाब कोआप्रेटिव सुसायिटीज एकट रूलज तथा बाईलाज के अधीन तथा रजिसटरार सहिकारी सभाएं, पंजाब की हिदायतों के मुताविक करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चुनावी प्रक्रिया तहत 18 अगस्त को नामांकन पत्र 18 अगस्त को सुवह नौ वजे से दोपहर एक वजे तक रिर्टनिग अफसर के पास बैंक के मुख्य कार्यालय रेलवे रोड़ होशियारपुर में दाखिल किए जाएगे। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की सूची 18 अगस्त को बाद दोपहर तीन वजे कार्यालय में लगा दी जाएगी। नामांकन पत्रों पर 22 अगस्त को सुवह 9 वजे से 12.30 दोपहर तक इतराज दाखिल किए जा सकते है और इतराजो की सूची बाद दोपहर दो वजे लगा दी जाएगी। जिसके बाद 22 अगस्त को ही दो से चार वजे तक इतराजों की सुनवाई की जाएगी और शाम 4.30 पर योगय उम्मीदवारों की सूची जोन वाईज सूची लगा दी जाएगी। 23 अगस्त को बाद दोपहर एक वजे से साढ़े तीन वजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकते है। उसी दिन शाम 4.00 वजे बिना मुकावले जीते उम्मीदवारों की सूची और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची शाम 4.30 वजे लगा दी जाएगी।
23 अगसत को ही शाम शाम 4.30 से 5 वजे तक चुनाव निशान अलाट कर दिए जाएगे। जिसके बाद 29 अगस्त को डायरेकटरज के चुनाव के लिए सुवह से शाम चार वजे तक मत डाले जाएगे और मतदान संपन होने के बाद मतों की गिणती के बाद चुनाव नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। उकत चुनाव में गढ़शंकर जोन नंबर 1 के लिए कोआप्रटिव बैंक की शाखा गढ़शंकर में, माहिलुपर जोन नंबर 2 के लिए कोआप्रटिव बैंक की शाखा माहिलपुर में, होशियारपुर जोन नंबर तीन के लिए कोआप्रटिव बैंक के मुख्य कार्यालय होशिायारपुर में, गढ़दीवाल जोन नंबर चार के लिए कोआप्रटिव बैंक की शाखा गढ़दीवाल में, टाडां जोन नंबर 5 के लिए कोआप्रटिव बैंक की शाखा टाडां में, दसूहा जोन नंबर 6 के लिए कोआप्रटिव बैंक की शाखा दसूहा में, मुकेरिया जोन नंबर 7 के लिए कोआप्रटिव बैंक की शाखा मुकेरिया में, उद्योगित सभाएं जोन नंबर 8 के लिए कोआप्रटिव बैंक की मुख्य शाखा में व दूसरी सहिकारी सभाओं जोन नंबर 9 के लिए कोआप्रटिव बैंक की मुख्य शाखा में मतदान केंद्रो पर मतदान होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

खालसा कॉलेज में 16 जून से लगेगा नि:शुल्क दस्तार प्रशिक्षण शिविर

गढ़शंकर, 12 जून : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सरदारियां क्लब गढ़शंकर के सहयोग से पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित पांच दिवसीय नि:शुल्क दस्तार प्रशिक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी का खुलेगा रास्ता?… सचिन पायलट के बयान से पंजाब में हलचल!

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कैप्टन की ‘घर वापसी’ को लेकर चर्चाएं तेज; पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ की, लेकिन वापसी पर बातचीत होने से किया इनकार चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने भारत के चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर दागे ड्रोन-मिसाइल : S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने ऐसे किया फेल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।  बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़,  उत्तरलाई और भुज सहित...
article-image
पंजाब

विभिन्न दलों ने गढ़शंकर सब डिविजन को प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोड़ने का विरोध जताया

गढ़शंकर : रूपनगर जिले की तहसील श्री आनंदपुर साहिब को जिला बनाने की चर्चा में गढ़शंकर सब डिविजन के गांवों को इस नवगठित जिले में मिलाने के खिलाफ गढ़शंकर क्षेत्र में काम कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!