9 साल के मानवीक ने हारमोनियम पर छेड़ी महादेव की धुन, झूम उठे दर्शक

by

नन्हे मानवीक ने ‘तेरियां डालियां वो महादेव’ से मोहा भरमौर

महादेव के भजन पर 9 वर्षीय मानवीक की ऐसी प्रस्तुति, तालियों से गूंज उठा पंडाल

एएम नाथ। भरमौर/चम्बा : भरमौर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महज 9 वर्षीय बाल कलाकार मानवीक पंडित ने हारमोनियम की धुन पर ‘तेरियां डालियां वो महादेव’ भजन की शानदार संगीतमय प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। छोटी उम्र में हारमोनियम पर उनकी पकड़, आत्मविश्वास और सुरों की समझ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। प्रस्तुति समाप्त होते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से नन्हे कलाकार का उत्साह बढ़ाया।
मूल रूप से कांगड़ा के रैहन क्षेत्र के धियाला गांव निवासी मानवीक शर्मा वर्तमान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंगला में चौथी कक्षा के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उनका संगीत और हारमोनियम के प्रति विशेष लगाव है। बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाले मानवीक नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
मानवीक की प्रतिभा को सबसे पहले स्कूल के मंच पर प्रस्तुति के दौरान शिक्षकों ने पहचाना। शिक्षकों ने उन्हें प्रोत्साहित किया और मंच पर आगे बढ़ने के अवसर दिए। इसके बाद उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के मंच पर भी मानवीक ने स्वयं हारमोनियम बजाते हुए ‘शिव कैलाशों के वासी’ भजन की प्रस्तुति दी थी। उनकी इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया पर भी खूब सराहना मिली थी। अब भरमौर के मंच पर ‘तेरियां डालियां वो महादेव’ की प्रस्तुति ने एक बार फिर उनकी प्रतिभा को लोगों के सामने रखा।
कार्यक्रम के बाद बातचीत में मानवीक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, स्कूल के अध्यापकों के मार्गदर्शन और अपने हारमोनियम गुरु के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि वह आगे भी नियमित अभ्यास करते हुए संगीत के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।
महज 9 वर्ष की उम्र में मंच पर मानवीक का आत्मविश्वास और हारमोनियम पर उनकी पकड़ उनकी प्रतिभा और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जगाती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौगान के रखरखाव को वैटरन क्रिकेट क्लब व हॉकी एसोसिएशन आगे आए

चौगान-चंबा की पहचान और सांस्कृतिक धरोहर रखरखाव कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं तथा नागरिकों से सुझाव आमंत्रित : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा ;..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि चंबा के ऐतिहासिक चौगान के रखरखाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में टैक्सी ऑपरेटरों का बड़ा प्रदर्शन: CM-डिप्टी CM के खिलाफ नारेबाजी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज

एएम नाथ।  शिमला: हिमाचल प्रदेश में टैक्सी कारोबार से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को टैक्सी ऑपरेटरों ने राजधानी शिमला में शक्ति प्रदर्शन किया। ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एंड ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध में की मेलों की तैयारियों की समीक्षा : चैत्र मास मेलों के प्रबंधों में न रहे कोई कमी: DC अमरजीत सिंह

दियोटसिद्ध 13 फरवरी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 13 मार्च से 14 अपै्रल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल डलहौजी के तहत 21 दिसंबर को पंचायत भवन मनोला में आयोजित  होगा सुशासन  सप्ताह कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा/ डलहौजी :  एसडीएम  डलहौजी अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन गांवों के  ओर कार्यक्रम के तहत 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत पधरोटु के भवन में  प्रस्तावित सुशासन सप्ताह ...
Translate »
error: Content is protected !!