9 सितंबर मैहला में आयोजित किया जाएगा स्वास्थ्य जांच शिविर 

by
एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला व स्वास्थ्य विभाग चंबा द्वारा 9 सितंबर 2024 को खंड विकास कार्यालय मैहला के समिति हॉल में एक स्वास्थ्य जांच शिव का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विपिन शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि ओशन नामक संस्था के सहयोग से आयोजित किया जा रहे इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रस्त रोगियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा उन्हें  निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। डॉ विपिन शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार का स्वास्थ्य जांच शिविर आगामी अक्टूबर माह की 7 तारीख को तीसरा उप मंडल के गांव झझाकोठी में भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये शिविर प्रातः 11:00 बजे शुरू होंगे। इन शिविरों में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, क्षय रोग, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, यौन संचारित रोग तथा मधुमेह इत्यादि से संबंधित निशुल्क जांच भी की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा संबंधित क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इन स्वास्थ्य जांच शिविरों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ उठाएं तथा अन्य जरूरतमंद लोगों से भी इस संबंध में जानकारी सांझा करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पौंग बांध विस्थापितों के लिए कानून भी बदलना पड़ा तो बदलेंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

आचार संहिता के कारण अभी नहीं कर सकते किसी योजना की घोषणा,   होशियार सिंह ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए बेची विधायकी एएम नाथ। देहरा :    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री जीएसटी कम कर राहत दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री टैक्स पर टैक्स लाद रहे हैं : जयराम ठाकुर

अतिरिक्त वस्तु कर वापस लेकर प्रदेशवासियों को आपदा में राहत दे सरकार नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा तोहफा जिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स लेती थी आज ज्यादातर 5%...
Translate »
error: Content is protected !!