9 पेज के सुसाइड नोट में 10 अफसरों पर गंभीर आरोप : आखिर क्या है ADGP वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का राज?

by

चंडीगढ़ । एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत पर चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है। उनके घर से 9 पेज का सुसाइड नोट मिला जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि ये अफसर कौन है अब तक इसका खुलासा नहीं हो सका है।

हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ पुलिस को उनके आवास से 9 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें एक बड़े पुलिस अफसर का नाम लिखा हुआ है। पुरे मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही है। हालांकि, मीडिया से कुछ भी बताने से बच रही है। अहम बात है कि हाल ही में एडीजीपी वाई पूरन कुमार के गनमैन के खिलाफ रोहतक में एक केस भी दर्ज किया गया था।

घर से 9 पेज का सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, एसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर ने नोट मिलने की पुष्टि नहीं की, लेकिन साथ ही इंकार भी नहीं किया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का नाम भी नोट में लिखा है। वाई पूरण कुमार के रोहतक रेंज आईजी रहते हुए रहे रीडर पर मामला दर्ज हुआ था। शराब कारोबारी से पैसे मांगने के आरोप में यह केस दर्ज हुआ था और वाई पूरण कुमार को आशंका थी कि उन्हें भी फंसाया जा सकता है। एडीजीपी की बॉडी का सेक्टर 16 अस्पताल में बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। बता दें कि पूरन सिंह बीते चार साल से कई बार सुर्खियों में रहे थे और उन्होंने डीजीपी से लेकर कई अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोला था।

रोहतक रेंज के IG रहे वाई पूरन कुमार के गनमैन के खिलाफ दर्ज करप्शन का केस में गनमैन सुशील कुमार ने पुलिस हिरासत में क़बूल किया कि वाई पूरन कुमार के कहने पर उन्होंने मंथली मांगी थी। 2 दिन पहले रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में एक FIR दर्ज की गई। रोहतक पुलिस के मुताबिक वाई पूरन कुमार के गनमैन सुशील ने एक शराब कारोबारी से दो से ढाई लाख रुपए मंथली रिश्वत मांगी थी। इससे जुड़ी एक ऑडियो क्लिप मिलने के बाद सुशील को अरेस्ट किया गया। रोहतक पुलिस ने मंगलवार शाम को सुशील को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

गौरतलब है कि बीते चार साल में पूरन सिंह ने कई बार सुर्खियां बटोरीं। वह अपने ही डीजीपी से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त तक की शिकायत कर चुके थे। साथ थी उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी पर जाति के आधार पर ट्रांसफर करने के भी आरोप लगाए थे। साथ ही कुछ आईपीएस अफसरों की प्रमोशन पर भी सवाल उठाए थे। एडीजीपी पूरन कुमार को 29 सितंबर को सरकार ने रोहतक रेंज के IG पद से हटाते हुए पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज , सुनारिया में IG लगा दिया था। पुलिस महकमे में इसे एक तरह की पनीशमेंट ट्रांसफर समझा जा रहा था। हालांकि, उन्होंने अब तक ज्वाइनिंग नहीं दी थी और कहा जा रहा है कि आज उन्हें ज्वाइन करना था। लेकिन उससे पहले ही मंगलवार को पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में अपने निजी आवास में खुद को गोली मार ली। उनकी पत्नी भी हरियाणा में आईएएस अफसर है और सीएम नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर गई हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 विदेशी पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब में ‘युद्ध नाशियाँ विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों...
article-image
पंजाब

ड्रग्स केस में बिक्रम मजीठिया की जमानत बरकरार : पंजाब सरकार की याचिका SC ने की खारिज

ड्रग्स केस में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की जमानत रद्द करने की पंजाब सरकार की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की...
article-image
पंजाब

मन की बात की बजाय अब जन की बात करें प्रधानमंत्री मोदी:दीवान

लुधियाना   : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना महामारी के चलते दिनों-दिन गंभीर हो रहे देश के हालातों के मद्देनजर मन की बात करने...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे सचिन उर्फ बच्ची को पंजाब पुलिस ने पकड़ा : 4 पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस भी बरामद

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी है जब पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे सचिन उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की...
Translate »
error: Content is protected !!