हरियाणा में सीएम भगवंत मान को पूरा सम्मान, पंजाब में हमारे कार्यक्रमों में रोड़ा : मुख्यमंत्री नायब सैनी

by

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार पर उनके कार्यक्रमों में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हरियाणा आगमन पर उनके मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल का सम्मान करते हुए उन्हें पूरा आदर-सम्मान दिया जाता है। इसके उलट पंजाब में उनके दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सरकार के स्तर पर रोड़े अटकाए जाते हैं।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में चाहे पूर्व में कांग्रेस की सरकार रही हो या वर्तमान आप पार्टी की सरकार, इनका इतिहास चुनाव के समय में जुमले छोड़ने और रेवड़ी बांटने का रहा है। पंजाब के बजट में एससी वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये तथा अन्य महिलाओं को 1000 रुपये देने की घोषणा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव को नजदीक देख कर आप सरकार रेवड़ी बांट रही है।

इससे आम आदमी पार्टी को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि पंजाब की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव के समय लोक लुभावनी घोषणाएं करते थे।

दिल्ली में जैसा हाल उनका हुआ है, वैसा ही पंजाब के विधानसभा चुनाव में होगा। उन्होंने दोहराया कि जब भी पंजाब के लोग उनसे मिलने आते हैं तो वे बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाई गई आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने में पंजाब सरकार रोड़े अटका रही है। पात्र लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिला पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने वाली महिला कर्मचारियों पर आंसू गैस के गोले बरसा कर महिला विरोधी होने का सबूत दिया है, जबकि हरियाणा सरकार ने सिरसा में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करके उन्हें विभिन्न योजनाओं के करोड़ों रुपये की देकर मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

पंजाब में बुजुर्गों की आमदनी की सीमा 60 हजार रुपये निर्धारित करके गरीब बुजुर्गों को सम्मान भत्ता से वंचित किया जा रहा है, जबकि हरियाणा में यह आय सीमा तीन लाख रुपये है ताकि अधिकाधिक बुजुर्ग वृद्धावस्था सम्मान भत्ते का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सम्मान न करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि वे देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। उनका सबको सम्मान करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मांगों को लेकर बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 7 मार्च : पेंशनर्स एसोसिएशन मांडल गढ़शंकर द्वारा अपनी मांगों को लेकर मासिक बैठक आयोजित की गई जिसमें पंजाब सरकार तथा पावर काम की गलत नीतियों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके संबोधित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात की 113वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ -21वीं सदी के भारत में, कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा : प्रधानमंत्री

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। ‘मन की बात’ में, एक बार फिर, मेरे सभी परिवारजनों का स्वागत है। आज एक बार फिर बात होगी – देश की उपलब्धियों की, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों...
article-image
पंजाब

इस दिन शपथ ले सकते हैं सांसद अमृतपाल : अमृतपाल की पैरोल के लिए अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर

पंजाब सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को सांसद पद की शपथ लेने के लिए पैरोल दी जानी चाहिए।  यूएपीए के तहत गुवाहाटी जेल में...
article-image
पंजाब

तीस वर्षीय युवक की गढ़शंकर नंगल रोड पर मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर मौत

गढ़शंकर : गांव टब्बा के तीस  वर्षीय युवक की कल देर रात गढ़शंकर नंगल रोड पर पंडोरी बीत के निकट सड़क दुर्घटना में  मौत हो गई गढ़शंकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों...
Translate »
error: Content is protected !!