बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करना हमारी ज़िम्मेदारी : इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पुलिस थाना माहिलपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों से वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की ओर से विशेष बातचीत की गई जिसमें क्षेत्र में पुलिस प्रशासन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर बातचीत की गई जिस दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अपराध रोकथाम, जन सुरक्षा और समुदाय की भागीदारी जैसे मुख्य मुद्दों पर बातचीत केंद्रित रही।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता का सहयोग बहुत ज़रूरी है। उन्होंने पुलिस की नई योजनाओं और सुरक्षा प्रबंधों के वारे में भी बताया उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि वह एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं, जिन्होंने क्षेत्र में पुलिस सेवाओं को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि पुलिस जिला प्रमुख सुरेंद्र लांबा के सशक्त नेतृत्व के परिणामस्वरूप, स्थानीय पुलिस को अपराध के खिलाफ तेज़ कार्यवाही करने का आत्मविश्वास मिल रहा है, जिससे जनता के लिए एक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा रहा है।थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया के मौजूदा समय में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए हर व्यक्ति को चाहिए के बह अपना चौगिरदा साफ रखे और पर्यावरण को सही रखने के लिए पेड़ पौधे जरूर लगाए
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਏਕਮ ਬੈਂਸ ਨੂੰ ਜਨਮ ਦਿਨ ਮੁਬਾਰਕ

ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ । ਏਕਮ ਬੈਂਸ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਪਰ ਸਤਲੁਜ ਬਿਆਸ ਟਾਈਮਜ਼ ਵੱਲੋ ਮੁਬਾਰਕਾ। ਏਕਮ ਬੈਂਸ ਦੀ ਮਾਤਾ ਪ੍ਰੀਤੀ ਤੇ ਪਿਤਾ ਰਵੀ ਨੂੰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨੀਤੂ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਹੇਮਰਾਜ ਵਲੋਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। Share     
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत चब्बेवाल में निकाली गई विशाल जागरूकता रैली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत आज चब्बेवाल में एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय लोगों, पुलिस अधिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों...
article-image
पंजाब

भाजपा ने पंजाब में पूरी तरह बदली रणनीति : तरुण चुग पर लगाया दिया दांव

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठन में व्यापक बदलाव किए हैं। इस रणनीतिक फेरबदल के तहत पार्टी ने नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी...
article-image
पंजाब

Dozens of Youth Join BSP,

Hoshiarpur/May 10/Daljeet Ajnoha :;Dozens of youths embraced the Bahujan Samaj Party (BSP) banner, expressing satisfaction with the policies of the Punjab Bachao campaign. A special BSP meeting was held in Bhagatpur village, Chabbewal assembly...
Translate »
error: Content is protected !!