9 सितंबर को गुरदासपुर जाएंगे पीएम मोदी, बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

by

चंडीगढ़ : पीएम नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब का दौरा करेंगे, जहां हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति का आकलन करेंगे और चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

भाजपा की पंजाब इकाई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री विशेष रूप से गुरदासपुर पहुंचेंगे, जहां वे किसानों और बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का गुरदासपुर दौरा :  भाजपा ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और केंद्र सरकार उनकी मदद के लिए हर संभव कदम उठाएगी. पार्टी ने इस यात्रा को पंजाब के प्रति मोदी की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया और कहा कि कठिन समय में केंद्र सरकार राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है।

उत्तर भारत में बाढ़ का कहर : सरकारी सूत्रों ने पहले ही संकेत दिया था कि प्रधानमंत्री उत्तर भारत के कई बाढ़ प्रभावित राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड का दौरा करेंगे. जून से अब तक लगातार बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के चलते 500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इनमें पंजाब सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांस्टेबल पानी मे कूदा और बचा लिया परिवार : नहर में गिरी कार, बचा लिया पूरा परिवार

बठिंडा l बठिंडा में यहां पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने हिम्मत और दिलेरी दिखाते हुए 11 जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर निकला उन्हें बचा लिया। बठिंडा के बहमन पुल के पास बुधवार...
article-image
पंजाब

फरार : 6000 करोड़ रुपये के नशा तस्करी के केस में बर्खास्त एआईजी राज जीत सिंह

चंडीगढ़ : 6000 करोड़ रुपये के नशा तस्करी के केस में बर्खास्त एआईजी राज जीत सिंह फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में एसटीएफ ने मंगलवार शाम राज जीत के मोहाली सेक्टर 69 स्थित...
article-image
पंजाब

फिरौती के लिए अगवा किए 10 साल के बच्चे का कत्ल

लुधियाना । लुधियाना के फोकल प्वाइंट के ढंडारी कलां इलाके में फिरौती के लिए अगवा किए 10 साल के बच्चे का कत्ल करने का मामला सामने आया है। बच्चे के अगवान होने के डेढ़...
Translate »
error: Content is protected !!