9.47 करोड़ की पैनेल्टी, रिकवरी के लिए नोटिस : बाथड़ी के इस्पात उद्योग को

by

ऊना : हिमाचल के ऊना स्थित एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के एनफोर्समेंट विंग ने बाथड़ी के एक इस्पात उद्योग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.47 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई है। इस उद्योग को डीआसी 7 के तहत टैक्स रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया है।
एनफोर्समेंट विंग के जॉइंट कमिश्नर राकेश भारतीय ने बताया कि हमें सीजीएसटी ऑफिस चंडीगढ़ से अलर्ट नोटिस मिला था। जिसमें दिल्ली की फर्म ने हिमाचल के लिए फेक सप्लाई की थी। कहा कि टैक्स अथॉरिटी दिल्ली की जांच में 173 करोड़ का फ्रॉड पकड़ा गया था। इस मामले में 3 सीए और लीगल काउंसलर गिरफ्तार हो चुके हैं।
राकेश भारतीय ने कहा कि इसमें 3 फर्म हिमाचल की हैं। जिन्होंने एक सरिया उद्योग को स्क्रैप और सरिया की सप्लाई की थी। इसमें 5.89 करोड़ रुपये टैक्स बनता था। जिस पर एनफोर्समेंट विंग ने टैक्स अथॉरिटी दिल्ली को इस टैक्स को वेरिफाइड करने के लिए पत्राचार किया। इस दौरान एक फर्म का 3.82 करोड़ रुपये रजिस्ट्रेशन था, उसे कैंसिल कर दिया गया। ऐसे में लोकल फर्म ने जाे आईटीसी अवेयर किया था, वो इंवेलिड हो गया। अब उक्त फर्म को सारा टैक्स और पेनाल्टी प्रदेश सरकार को अदा करनी होगी।
जॉइंट कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में पिछले 1 साल से कार्रवाई चल रही थी। उन्होंने बताया कि 3.82 करोड़ की डिमांड पर जो ब्याज और पेनाल्टी बनती है, इस बारे हमने संबंधित फर्म को सूचित किया। जिस पर उक्त फर्म ने अभी 50 लाख रुपये जमा करवाए हैं। राकेश भारतीय ने कहा कि इस फर्म पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभी इसकी 2.07 करोड़ की वैरिफिकेशन भी पेंडिंग है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दोनों शहरी निकायों के कुल 6966 मतदाता करेंगे 44 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला….सुजानपुर और भोटा में मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ।  हमीरपुर 16 मई। जिला की दो शहरी निकायों-नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में रविवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन दोनों शहरी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोगों ने अजगर की पूंछ पकड़कर जोर-जोर से हिलाया : नीलगाय के बछड़े को बचाने के लिए

रोहित भदसाली।  ऊना : सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है। यहां दो लोग एक नीलगाय के बछड़े को बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बदलते भारत की गाथा है प्रधानमंत्री का “मन की बात”कार्यक्रम : जयराम ठाकुर

“मन की बात” कार्यक्रम में हिमाचल के नवोन्मेष को शामिल करने के लिए मोदी का आभार एएम नाथ। सिरमौर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर के नाहन में भाजपा कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति कण्डाघाट के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  कण्डाघाट  : वार्ड नम्बर-1 छावशा से अंजनेश कुमारी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में अंजनेश कुमारी को 538, लीला देवी को 373, शकुन्तला को 295, सुनीता रोहाल करे 488 तथा...
Translate »
error: Content is protected !!