9.99 करोड़ की जाली पुरानी करेंसी के साथ 2 गिरफ्तार

by

मोहाली । एसएएस नगर जिला पुलिस ने डेराबस्सी से दो व्यक्तियों को 9.99 करोड़ रुपये की जाली पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार करके अंतर-राज्यीय जालीकरेंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की पहचान सचिन वासी, भारत नगर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा, और गुरदीप वासी, गुरदेव नगर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के रूप में हुई है। इस बरामदगी में 11,05,000 रुपये की असली पुरानी करेंसी और 9.88 करोड़ रुपये की जालीकरेंसी शामिल है। करेंसी बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी सफेद स्कॉर्पियो-एन (एचआर-41-एम-6974), जिसमें वे स्वार थे, को भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी धोखाधड़ी करने के लिए एक तरीका अपनाते थे, जिसमें जाली नोटों के बंडलों के ऊपर असली नोट रखकर अंदर जाली नोट छिपा देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई धोखाधड़ी और जाली करेंसी के मामलों में शामिल रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि इस मॉड्यूल से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच और आगे की पूछताछ जारी है।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप हंस ने बताया कि पुलिस को अंतर-राज्यीय जाली करेंसी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्तियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी।

इस संबंध में कार्रवाई करते हुए एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह और डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में विशेष टीमें बनाई गईं। तुरंत कार्यवाही करते हुए एसएचओ डेराबस्सी सुमित मौड़ तथा एंटी-नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज मलकीत सिंह की अगुवाई में टीमों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, घग्गर पुल, पुराना अंबाला-कालका हाईवे के पास विशेष नाकाबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जाली और पुरानी करेंसी बरामद की।

एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किये गये आरोपी पंजाब और पड़ोसी राज्यों में कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। वे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और पहले भी धोखाधड़ी और जाली करेंसी समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मामले की आगामी जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ तथा बरामदगियाँ होने की संभावना है।

बरामद की गई असली करेंसी

1000 रुपये के पुराने नोट (7,42,000 रूपये)

2000 रुपये के पुराने नोट (3,50,000 रूपये)

500 रुपये के नए नोट (13,000 रूपये)

कुल: 11,05,000 रूपये

बरामद की गई जालीकरेंसी

1000 के पुराने नोटों के 80 बंडल (लगभग 80 लाख रूपये)

500 के नए नोटों के 60 बंडल (लगभग 30 लाख रूपये)

2000 के नोटों के 439 बंडल (लगभग 8 करोड़ 78 लाख रूपये)

कुल: 9.99 करोड़ रूपये

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा छोड़कर अपने परिवार का सहारा बने नौजवान ने दूसरों को भी नशे की लत त्यागने की अपील की

साकेत नशा मुक्ति और ज़िला पुनर्वास केंद्र के इलाज ने किया तंदरुस्त पटियाला: बुरी संगत में फंसकर नशों का शिकार हुए नौजवान की ज़िंदगी पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ने बदल दी है।...
article-image
पंजाब

शिअद-बसपा गठबंधन सरकार ही  विकास के युग को वापिस लाने के लिए पंजाबियों की सेवा करने का मौका पाने  की हकदार  : सरदार सुखबीर सिंह बादल

आप पार्टी पंजाबियों को उसी तरह  धोखा देने  की कोशिश कर रही, जैसे कांग्रेस ने झूठी शपथ खाकर किया अमलोह/राजपुरा 05फरवरी: शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि राज्य में  विकास, सर्वांगीण शांति और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 हत्याओं के संबंध में 6 गिरफ्तार : मोरांवाली हत्याकांड , रोड़मजारा में खेतों में गोली मार कर किए मर्डर और टांडा में महिला की हत्या के मामले में एसएसपी लांबा ने किया खुलासा

होशियारपुर। जिला पुलिस ने एक ही दिन में तीन मामलों में हुई पांच हत्याओं की वारदातों के संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनमें से एक मामले में आरोपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ : हाईवे लुटेरे गिरोह का सरगना सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ती गिरफ्तार

मोहाली :  मोहाली पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है।  जिसको लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी जानकारी दी है।  उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर...
Translate »
error: Content is protected !!