9 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

by

अमृतसर : सीमा पार से संचालित हो रही नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने 9 किलो हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को काबू किया है।

यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रंजीत सिंह उर्फ राणा निवासी गांव गिल्लांवाली, अमृतसर के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने नशे की खेप ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उसके हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (पीबी-14 डीओ-554) को भी जब्त कर लिया है।

इस तरह कर रहा था नशा तस्करी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में था और अपने अन्य साथियों की मदद से अमृतसर के गांव घोनेवाला क्षेत्र से सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेप प्राप्त कर रहा था। इस आॅपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि संदिग्ध रंजीत ने हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है और वह इस खेप को अमृतसर-रामदास रोड के पास अड्डा गांव अनियतपुरा के नजदीक किसी व्यक्ति को सौंपने जा रहा है।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके के आसपास नाकेबंदी की और आरोपी को 9 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस नशा तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है और इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान युद्ध नशे विरुद्ध के तहत प्रदेश भर में छापेमारी अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के 373वें दिन 75 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 9.1 किलोग्राम हेरोइन, 627 ग्राम अफीम, 545 किलोग्राम भुक्की, 320 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4,280 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस प्रकार केवल 373 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,786 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुंबई पुलिस ने पंजाब के दो आरोपियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में किया ग्रिफ्तार : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग का मामला

बांद्रा : मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने आरोपी विक्की और सागर को हथियार सप्लाई करने के...
पंजाब

पंजाब सरकार के नि:शुल्क आनलाइन कोचिंग प्रोजैक्ट से नौजवानों को मिलेगी नई दिशा: अपनीत रियात

होशियारपुर :डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से घर-घर रोजगार अभियान के अंतर्गत प्रदेश के लाखों नौजवानों को रोजगार दिलाया गया है वहीं अब पंजाब सरकार की ओर से...
article-image
पंजाब

पंजाब शिक्षा क्रांति : पंजाब शिक्षा क्रांति” के अंतर्गत बदली जा रही है स्कूलों की तस्वीर: जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के 5 स्कूलों में 41.35 लाख रुपए की लागत से करवाए गए विकास कार्यों का किया उद्घाटन होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण...
article-image
पंजाब

पंजाब में सिंगला की क्लीन चिट पर सियासत : बादल ने पूछा- क्या दिल्ली लॉबी ने फिर दिखाई ताकत?

चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के एक मामले में पंजाब पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है. यह मामला 2022...
Translate »
error: Content is protected !!