9 हजार लोगों का एप के माध्यम से जिला चंबा में होगा प्रकृति परीक्षण : जिला आयुष अधिकारी

by
जिला चंबा में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल सहित लगभग 14 सौ लोगों का हुआ पंजीकरण
एएम नाथ। चम्बा :  आयुष के अनुसार लोगों का खान-पान, व्यायाम और चिकित्सा सलाह उपलब्ध करवाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा प्रकृति परीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिला चंबा में 9 हजार लोगों का प्रकृति परीक्षण के लिए पंजीकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कड़ी में 5 दिसंबर को उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान के तहत पंजीकरण किया गया।
अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी सुरेंद्र सुमन ने बताया कि जिला चंबा में अब तक लगभग 14 सौ लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत आम लोगों को अपने आसपास के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। उसके पश्चात प्रकृति परीक्षण एप के माध्यम से ही उन्हें अपने शरीर की प्रकृति के बारे में पता लगेगा। जिला आयुष अधिकारी चंबा डॉक्टर सुरेन्द्र सुमन ने बताया कि इस अभियान का पहला चरण 26 नवंबर को शुरू हुआ है तथा यह 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान में देश भर में एक करोड़ से ज्यादा लोगों का प्रकृति परीक्षण किया जाएगा। इसके पश्चात उन्हें आयुष पद्धति से उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि प्रकृति परीक्षण के लिए आम जनता को इस एप से जोड़ा जाएगा तथा क्यू आर कोड के माध्यम से आम लोगों की जानकारी भरी जाएगी। लोगों को उन्हें अपने शरीर और स्वास्थ्य संबंधी कुछ आसान सवालों का जवाब देना होगा। उसके पश्चात उक्त व्यक्ति की प्रकृति (कफ,वात, पित) ज्ञात हो जाती है तथा उसी के अनुसार संबंधित व्यक्ति को खान-पान और उपचार बारे जानकारी प्राप्त होती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षुता जागरूकता पर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित

ऊना, 10 अगस्त – जिला कौशल समिति द्वारा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुता जागरूकता को लेकर मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मैहतपुर औद्योगिक संघ के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: राजेश धर्माणी

10 लाख रुपये से नवनिर्मित कला मंच का भी किया लोकार्पण, मेधावियों को किया पुरस्कृत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं क्लस्टर स्तरीय समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिप्पर दुआरा कुचलने से पूर्व सरपंच की मौत के मामले में टिप्पर चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज…चालक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर नंगल सड़क पर शाहपुर के घाटे में कल रात तेज रफ्तार टिप्पर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी और सड़क पर गिरे मोटरसाइकिल सवारों में से पूर्व सरपंच के सिर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रॉल व डिज़ल पम्पों पर पेट्रॉलियम उत्पादों की न्यूनतम रिजर्व क्षमता रखने हेतू जारी किए आदेश : जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा

ऊना, 2 जनवरी – ट्रक ऑप्रेटरों की हड़ताल के चलते जिला ऊना में पिछले दो दिनों से पेट्रॉलियम उत्पादों के स्त्रोतों की आपूर्ति बाधित हुई है जिसके कारण पेट्रॉलियम उत्पादों की उपलब्धता आवश्यकता के...
Translate »
error: Content is protected !!