ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम – शिक्षा के अलावा खेल तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व दें विधार्थी : कुलदीप सिंह पठानिया

by
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवाजे स्कूल के मेधावी
एएम नाथ। (सिंहुता) चम्बा :  शिक्षा के साथ-साथ खेलों तथा अन्य गतिविधियों को भी महत्व देते हुए विधार्थी इनमें ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें ताकि भविष्य में पढ़ाई पूरी करने के उपरांत चाहे वे जिस भी क्षेत्र को करियर के रूप में चुनें उसमें बेहतर करते हुए देश के अच्छे नागरिक बन सकें। यह विचार विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा संस्कार, स्किल तथा फिटनेस का जीवन में अत्यंत महत्व है तथा इसके लिए विधालय के अलावा अध्यापकों व अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है तथा यहां से पढ़े हुए विद्यार्थी आज देश के अनेक हिस्सों में जाकर इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने समारोह में शिक्षा, खेलों तथा अन्य गतिविधियों में वेहतर प्रदर्शन करने वाले विधालय के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।
 कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का अवसर विद्यार्थियों के जीवन का एक यादगार अवसर होता है क्योंकि ऐसे मौकों पर एक ओर जहां कुछ विधार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त होता होता है बहीं शेष विधार्थियों को ऐसे मौकों पर स्वयं को बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक ही सीमित नहीं है इससे जीवन में सफलता प्राप्त करने का कौशल विकसित होता है।
उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के दौर में कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है तथा कठिन परिश्रम और प्रतिस्पर्धा ही वह माध्यम हैं जिनसे छात्र अपने कौशल को निखारते हुए नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम व प्रयासो से ही हासिल हो सकती है इसलिए विधार्थियों को अपने जीवन में परिश्रम के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए तभी मनवांशित लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज में नशे का बढ़ता प्रचलन एक गंभीर समस्या है उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प लें तथा विद्यार्थी, अध्यापक व अभिभावक सहित समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर नशे के बढ़ते प्रचलन और इसके दुष्परिणामों के बारे में अपने अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए प्रदेश सरकार अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। प्रदेश सरकार की इन्हीं प्रयासों की तहत आज भटियात विधानसभा क्षेत्र में भी शिक्षा से संबंधित आवश्यकताओं को बड़े स्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा में निजी क्षेत्र में कार्यरत शिक्षण संस्थानों की बदौलत सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी है जिसके परिणाम स्वरूप इस क्षेत्र के बच्चे उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पढ़ाई, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विज्ञान प्रदर्शनी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिससे यह पता चलता है कि इस विद्यालय में विधार्थियों को शिक्षा के साथ साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात् स्कूल के चेयरमैन चमन लाल ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में विधालय के योगदान वारे जानकारी दी। समारोह में स्थानीय विद्यालय के विधार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधानसभा अध्यक्ष ने विधार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रोत्साहन के लिए अपनी ओर विधालय को 31 हजार रुपए देने की घोषणा के अलावा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल सिंहुता में कंप्यूटर लैब स्थापित करने के लिए आवश्यक धन राशि देने की घोषणा की भी घोषणा की।
इस अवसर पर राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, ग्राम पंचायत सिंहुता के प्रधान अनिल कुमार, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक चमन सिंह व निर्देशक अनुराधा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बरयाम सिंह, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया,अधीशासी अभियंता लोनिवि नरेन्द्र चौधरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता एचपीएससीबीएल पंकज राठौर तथा तहसीलदार सिंहुता सुरेन्द्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्र वासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य संसदीय सचिव के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त विधायकों के विरूद्ध अयोग्यता कार्यवाही शुरू करने के हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देश पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में 12वीं के 17 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में बंद मिला शव

मां खाना बना रही थी, छात्र कमरे में गया और अंदर से लगा ली कुंडी; खिड़की से देखा तो फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर उत्सवी रंगों में सजेगा ऊना : उपायुक्त ने लिया समारोह की तैयारियों का जायजा

*उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि* रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऊना उत्सवी रंगों में सजा नजर आएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष गरिमामय और यादगार बनाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार और जनता के सीधे संवाद से होता है योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन : देवेंद्र जग्गी

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : हेमराज बैरवा *बागनी पंचायत भवन में चयनित बीपीएल परिवारों से संवाद कार्यक्रम आयोजित धर्मशाला, 11 अगस्त : बागनी पंचायत भवन प्रांगण में...
Translate »
error: Content is protected !!