90 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 23 अप्रैल को

by

बीबीएन, 18 अप्रैल (तारा) : मैसर्ज़ डाबर इंडिया लि. बद्दी में इलेक्ट्रिीशियन, बॉयलर अटेंडेंट, अप्रेंटिस मकैनिकल व कैमिस्ट के 20 पद, मैसर्ज़ मोरपेन लैबोटरिज लि. बद्दी में कैमिस्ट, ट्रेनी इंजीनियर व अप्रेंटिस के 30 पद व मैसर्ज़ इनोवा कैपटैब लि. में ऑफिसर क्यूसी, ऑफिसर क्यूए, ऑफिसर ओएसडी. प्रोडक्शन, हेल्पर ओएसडी. प्रोडक्शन, मशीन ऑपरेटर के 40 पदों पर भर्ती के लिए 23 अप्रैल, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आई.टी.आई., इलेक्ट्रिशियन, आई.टी.आई., मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, बी.फार्मा., एम.फार्मा, बी.एस.सी., एम.एस.सी. केमिस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग व आयु 21 से 34 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगईन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर, उप रोज़गार कार्यालय बद्दी, नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में 23 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 98726-40412 तथा 98169-28706 पर सम्पर्क कर सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का समापन

एएम नाथ। सुजानपुर 04 मार्च।  ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। उत्सव के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

27 की उम्र में 9800 करोड़ का मालिक, 3 महीने में अपने दम पर कमाया पैसा

भारत में अरबपति उद्योगपतियों की कमी नहीं है, साथ ही इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।खास बात है कि देश में यंग एन्टरप्रिन्योर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में 27...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज पर आधुनिक हिमाचल निर्माता के रूप में पहचान बनाने वाले वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी

शिमला, 8 जुलाई हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रिज पर भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी। शिमला ग्रामीण से विधायक एवं कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह कि प्रतिमा बनाने के लिए प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सबसे अमीर इंसान’ बनी महिला : एलन मस्क से 1 लाख गुना ज्यादा धनवान, पर सिर्फ 2 चीजों पर खर्च सकती है पैसे!

इंग्लैंड में एक महिला दुनिया की सबसे अमीर इंसान बन गई. वो एलन मस्क से भी 1 लाख गुना ज्यादा धनवान हो गई. पर वो ये रुपये सिर्फ 2 चीजों पर खर्च कर सकती...
Translate »
error: Content is protected !!