91 साल के पति पर पत्नी ने लगाए अवैध संबंध के आरोप : मामले पर कोर्ट ने जो कहा…उम्र के साथ प्रेम की रोशनी कम नहीं होती, बल्कि और उज्ज्वल होती

by
 केरल :   केरल हाईकोर्ट ने अवैध संबंध के आरोपों से गुस्सा होकर अपनी 88 साल पत्नी को चाकू मारने के आरोपी 91 साल के व्यक्ति को जमानत दे दी। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता थेवन अपनी पत्नी कुंजली के साथ रहता था, अचानक कुंजली ने अपने पति पर किसी और महिला से संबंध रखने का आरोप लगाना शुरू कर दिया, जिसके बाद उनके बीच तनाव पैदा हो गया।

पत्नी ने पति पर लगाए आरोप :  अभियोजन पक्ष के अनुसार, महिला ने अपने पति पर अन्य महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति अपमानित महसूस कर रहा था. दोनों के बीच का यह विवाद उस वक्त खुल कर सामने आया जब थेवन ने कथित तौर पर कुंजली पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था और तब से वह न्यायिक हिरासत में हैं। न्यायमूर्ति पी वी कुन्हिकृष्णन ने थेवन की ओर से दाखिल की गई जमानत याचिका पर विचार किया।

उम्र के साथ प्रेम की रोशनी कम नहीं होती-  कोर्ट ने 10 अप्रैल के अपने आदेश में कहा, ”मैं इस पर और कोई चर्चा नहीं करना चाहता। 91 साल थेवन को बुढ़ापे में अपनी 88 साल पत्नी कुंजली के साथ खुशी से रहने दिया जाए। उनका जीवन खुशहाल हो.” कोर्ट ने 91 साल व्यक्ति को मानक शर्तों के साथ जमानत देते हुए कहा कि थेवन को पता होना चाहिए कि बुढ़ापे में उनकी एकमात्र ताकत उनकी 88 साल पत्नी कुंजली ही है और कुंजली को भी यह समझना चाहिए कि उनकी एकमात्र ताकत 91 साल थेवन ही हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में दंपति के बीच प्रेम का भी जिक्र किया।
कोर्ट ने कहा,” थेवन और कुंजली को यह समझना चाहिए कि उम्र के साथ प्रेम की रोशनी कम नहीं होती, बल्कि और उज्ज्वल होती है. कुंजली जो 88 साल की हैं, अब भी अपने पति से प्यार करती हैं और यही कारण है कि वह अपने पति जो 91 साल के हैं, पर करीब से नज़र रखती हैं. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार और गहरा होता जाता है।
जब असल कोर्ट बन गया ‘फिल्मी कोर्ट’
कोर्ट ने कानून की सख्त भाषा से इतर दिवंगत मलयालम कवि एन एन कक्कड़ की अंतिम रचना ‘सफलमी यात्रा’ का जिक्र किया. इस कविता में उम्र ढलने, प्यार और शांत संगति का वर्णन है. कोर्ट के आदेश में कुछ छंद शामिल किए गए. कोर्ट ने कहा कि एक विवाह तब सफल नहीं होता जब ‘परफेक्ट कपल’ एक साथ आते हैं, यह तब होता है जब ‘इम्परफेक्ट कपल’ अपने भिन्नता का आनंद लेना सीखते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 ग्राम हेरोइन , 25 हजार की ड्रगमनी सहित दो दोषी काबू

गढ़शंकर :18 अगस्त: गढ़शंकर पुलिस द्वारा दो विभिन्न मामलों में 2 दोषियों को 50 ग्राम हेरोइन तथा 25500 रूपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहू-जिभी से लापता हुआ अफ्रीकी ग्रे तोता ‘स्काई’.: ÷परिवार कर रहा तलाश, स्थानीय लोगों से मांगी मदद

30 अप्रैल की रात हिडन वाटरफॉल कॉटेज से उड़ गया था 10 माह का तोता। ग्रे रंग, लाल पूंछ और दाहिने पैर में ‘एस.डी. एवियरी’ लिखी धातु की अंगूठी है खास पहचान। जिभी और...
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण के लिए नियुक्त किये निरीक्षण अधिकारी

शिमला, 19 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी नारकण्डा, छोहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, मशोबरा व बसंतपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस दो खेमों में बंट गयी है, अब प्रियंका बनाम राहुल गुट हैं : भाजपा

नई दिल्ली :  भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है। इसमें एक प्रियंका गांधी वाड्रा का गुट है और दूसरा उनके भाई राहुल गांधी का है। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!