93 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल का फिर बिगड़ा स्वास्थ्य…. रिपोर्ट में जानिए ये आया सामने

by

खनौरी : एमएसपी सहित कई मांगाें को लेकर किसान हरियाणा पंजाब के शंभू बॉर्डर और खनौरी बार्डरों पर सालभर से बैठे हुए हैं लेकिन कोई भी इन किसानों की सुध नहीं ले रहा वहीं आमरण अनशन के 93वें दिन किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है।

बुधवार सुबह 5 बजे भी उन्हें काफी ज्यादा बुखार रहा। तापमान 103.6 डिग्री पहुंच गया, जिससे किसान समुदाय में काफी चिंता बढ़ गई है। वहीं डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

वहीं नवीनतम मेडिकल रिपोर्ट में डल्लेवाल की यूरिन जांच में कीटोन +ve पाया गया, जिसे स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकेत माना जा रहा है। डॉक्टरों ने उनकी निगरानी तेज कर दी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सहायता तैयार रखी गई है।

सरकार के साथ बैठक के बाद बिगड़ी तबीयत

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 22 फरवरी को सरकार के साथ हुई बैठक के बाद से ही डल्लेवाल का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रातभर चंडीगढ़ में रुकना पड़ा, जिसके बाद अगले दिन सुबह उन्हें खनौरी किसान मोर्चे पर वापस लाया गया। किसान संगठनों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की

है ताकि डल्लेवाल के स्वास्थ्य को और ज्यादा नुकसान न पहुंचे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ताबूत पर लिखवाया-मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी … दहला देगी अतुल सुभाष की कहानी

51 दिन पहले बेंगलुरु में रहने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष ने खुदकुशी कर ली थी. सुसाइड से पहले अतुल ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए अपनी बीवी और उसके घरवालों को जिम्मेदार ठहराया...
article-image
पंजाब

19 साल की लड़की से दुष्कर्म : दो सगे भाईयों सहित तीन पर दुष्कर्म करने और धमकियां देने के आरोप पर मामला दर्ज , 2 ग्रिफ्तार , एक फरार

गढ़शंकर, 8 सितम्बर l थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक 19 वर्षीय लड़की के बयान पर कार्रवाई करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो लोगों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को...
article-image
पंजाब

दशहरा महोत्सव के उपलक्ष में खन्ना ने दी शहरवासियों को बधाई

रामलीला के दौरान प्रभु श्रीराम, लक्षमण व माता सीता के स्वरूपों के समक्ष खन्ना हुए नत्मस्तक होशियारपुर 30 सितम्बर : दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही रामलीला के दौरान पूर्व सांसद अविनाश राय...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट नेे नाइट व साप्ताहिक कफ्र्यू के अलावा लगाई गई पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ाने के दिए आदेश

जिले में पाबंदियों के दौरान सभी गैर जरुरी यातायात व गतिविधियां रहेंगी बंद निर्धारित की गई जरुरी सेवाओं को कफ्र्यू के दौरान रहेगी छूट सभी तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल एकत्रीकरण पर पाबंदी,...
Translate »
error: Content is protected !!